सीधी के डायल-112 हीरोज दादा से बिछड़कर रास्ता भटके मासूम को सुरक्षित परिजन से मिलाया

भोपाल  सीधी जिले के थाना जमोड़ी क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता और तत्पर कार्यवाही से दादा से बिछड़कर घर की राह भटके 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित उसके परिजनों से मिलाया गया। समय रहते की गई मदद से परिजनों की चिंता दूर हुई और मासूम सकुशल अपने परिवार तक पहुँच सका। 21 मई को राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना जमोड़ी क्षेत्र अंतर्गत तेंदुआ तिराहा के पास एक छोटा बालक अकेला मिला है, जो अपने घर का रास्ता भटक गया है। सूचना…

Read More