उज्जैन प्रदेश सरकार ने आगामी सिंहस्थ महापर्व को भव्य, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से बजट में बड़े पैमाने पर वित्तीय प्रावधान किए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सिंहस्थ क्षेत्र के समग्र विकास और आधारभूत संरचना को मजबूत करने के लिए कुल 13 हजार 851 करोड़ रुपये के विभिन्न कार्य स्वीकृत किए गए हैं। ये राशि पिछले बजट की तुलना में 1055 करोड़ रुपए ज्यादा है। अब तक सरकार सिंहस्थ के लिए 5570 करोड़ रुपए का बजटीय प्रावधान कर चुकी है।वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने अपने…
Read MoreTag: Simhastha
उज्जैन पुलिस का नया ऐप: होटल में चेक-इन होते ही पुलिस को मिलेगा मैसेज, 350 होटल जुड़े
उज्जैन उज्जैन में महाकाल मंदिर के आसपास होटल में रुकने वाले यात्रियों का डेटा अब एक ऐप के माध्यम से पुलिस के पास ऑनलाइन उपलब्ध है। इससे शहर में आने वाले संदिग्धों के बारे में पुलिस को तुरंत अलर्ट मिल जाएगा। एसपी प्रदीप शर्मा ने बड़ी संख्या में उज्जैन आ रहे लोगों का डिजिटल डेटा रखने के लिए GuestReport.in नामक ऐप तैयार करवाया है। इस ऐप से उज्जैन के होटलों में रुकने वाले यात्रियों के नाम, उनकी पहचान, उनका मोबाइल नंबर सहित अन्य डेटा तत्काल पुलिस थाने, थाना प्रभारी और जिले…
Read Moreसिंहस्थ : 2028 के विकास कार्यों के लिए सभी का मिल रहा है समर्थन: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सिंहस्थ : 2028 के विकास कार्यों के लिए सभी का मिल रहा है समर्थन: मुख्यमंत्री डॉ. यादव राज्य सरकार किसानों सहित सभी से संवाद करते हुए लैंड पूलिंग और विकास कार्यों के मार्ग पर है अग्रसर हम किसी को नाराज नहीं करना चाहते, राज्य सरकार सभी को साथ लेकर चलने के लिये प्रतिबद्ध किसान हित को सर्वोपरि रखते हुये सबकी सहमति के आधार पर होगा अधोसंरचना विकास सिंहस्थ : 2028 के लिए उज्जैन को ग्लोबल स्पिरिचुअल सिटी के रूप में विकसित करने की संकल्पना वर्षा-आंधी हो या सुरक्षा का प्रबंध,…
Read Moreसिंहस्थ की तैयारी में किसानों को राहत: प्रभावितों को मिलेगा विशेष मुआवजा पैकेज
उज्जैन सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने सिंहस्थ क्षेत्र में प्रभावित होने वाले किसानों के लिए भी स्पेशल मुआवजे (special package of compensation) का ऐलान किया है। विधायक अनिल जैन ने किया था अनुरोध विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा ने सीएम डॉक्टर मोहन यादव से अनुरोध किया था कि लैंड पुलिंग में जिन किसानों (MP Farmers) की जमीन अधिगृहित की जा रही है, उन्हें गाइड लाइन के हिसाब से कम मुआवजा मिलेगा। इसे बढ़ाया जाना चाहिए। विधायक की इस माग को सीएम मोहन यादव ने गंभीरता से लिया और कहा…
Read Moreरेलवे का सिंहस्थ में ट्रेनों से एक करोड़ श्रद्धालुओं को लाने का लक्ष्य, रोज 100 ट्रेन चलाएगा
इंदौर रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार इंदौर पहुंचे। उन्होंने पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के क्षेत्र की विभिन्न रेल परियोजनाओं की समीक्षा की। निर्माण विभाग के अधिकारियों ने परियोजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी दी। चेयरमैन ने बताया कि उज्जैन में लगने वाले सिंहस्थ-2028 के दौरान यात्रियों को रेलवे की ओर से अच्छी से अच्छी सुविधा दी जाए। सिंहस्थ में करीब एक करोड़ श्रद्धालु ट्रेन से शामिल हों, यही हमारा लक्ष्य है। सिंहस्थ के दौरान इंदौर, देवास, उज्जैन, रतलाम, नागदा सहित अन्य स्टेशनों से रोजाना 100 ट्रेनें चलाई जाएंगी।…
Read Moreसिंहस्थ कुंभ को लेकर प्रशासन ने अभी से ही तैयारियां शुरू कर दी, भीड़ और पार्किंग प्रबंधन के लिए होगा AI का उपयोग
भोपाल उज्जैन में वर्ष 2028 में होने जा रहे सिंहस्थ में भीड़, यातायात और पार्किंग प्रबंधन के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) का भी उपयोग किया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था और अन्य प्रबंध के लिए ड्रोन से निगरानी की जाएगी। इसी वर्ष प्रयागराज महाकुंभ में इन तकनीकों के सफल प्रयोग के बाद इन्हें यहां भी अपनाया जाएगा। सिंहस्थ महाकुंभ की तैयारियों को लेकर पुलिस मुख्यालय में डीजीपी कैलाश मकवाणा ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें प्रयागराज कुंभ की व्यवस्थाओं में बड़ी भूमिका निभाने वाले उत्तर प्रदेश पुलिस के आइपीएस अधिकारी…
Read Moreसिंहस्थ में शिप्रा का हर घाट होगा रामघाट, खाका तैयार, CM की हरी झंडी का इंतजार
उज्जैन मध्य प्रदेश की धार्मिक राजधानी उज्जैन में वर्ष 2028 में सिंहस्थ महाकुंभ लगेगा। वैसे इसके लिए अभी तीन वर्ष का समय है, लेकिन सरकार ने प्रयागराज महाकुंभ को देखकर कई सीख ली है। इसी के चलते उज्जैन के लिए खास तैयारियां शुरू हो गई हैं। उज्जैन में शिप्रा के दोनों किनारे पर बनाए जाने वाले नए 29 किमी सहित कुल सभी 35 किमी लंबे घाटों को रामघाट के रूप में ही प्रचारित किया जाएगा। यहां अगल से कोई भी वीआईपी घाट नहीं बनाया जायेगा। उज्जैन सिंहस्थ को लेकर रूपरेखा…
Read Moreउज्जैन सिंहस्थ के दौरान प्रचलित कुछ पारंपरिक शब्दों को बदलने के साथ ही हर अखाड़े के लिए अलग घाट पर स्नान की मांग
उज्जैन उज्जैन सिंहस्थ 2028 की तैयारियां जोरों पर हैं. प्रयागराज कुम्भ से सीख लेते हुए इस बार क्राउड मैनेजमेंट पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. वहीं, प्रयागराज कुम्भ में "शाही स्नान" को बदलकर "अमृत स्नान" किए जाने के बाद अब उज्जैन के महाकाल मंदिर के पुजारी और पुजारी महासंघ के अध्यक्ष महेश पुजारी ने कुम्भ में प्रचलित कुछ पारंपरिक शब्दों को बदलने की मांग की है. इसके साथ में अलग-अलग अखाड़े को अलग-अलग घाट पर स्नान करने की सलाह भी दी है. पारंपरिक शब्दों के स्थान पर सनातनी नामकरण…
Read Moreसिंहस्थ 2028 के लिए प्रयागराज महाकुंभ की तर्ज पर की जा रही है व्यवस्था, 42 हजार पुलिसकर्मी होंगे तैनात
भोपाल प्रयागराज की तरह उज्जैन सिंहस्थ के दौरान भी रेलवे के सैटेलाइट स्टेशन बनाए जाएंगे। तीन से चार स्टेशन बनाने की रूपरेखा बनी है। इससे मुख्य स्टेशन में आने वाली लगभग 75 प्रतिशत भीड़ दूसरे स्टेशनों से आ-जा सकेगी। इसका लाभ यह होगा कि स्टेशन और शहर में एक साथ भीड़ नहीं पहुंचेगी। प्रयागराज कुंभ में यह प्रयोग सफल रहा है। मप्र पुलिस के अधिकारियों की टीम ने कुंभ में जाकर सैटेलाइट स्टेशन सहित अन्य व्यवस्था देखी थी। अब उसी के अनुरूप उज्जैन सिंहस्थ के लिए तैयारी की जा रही…
Read Moreकान्ह नदी का गंदा पानी दिसंबर 2027 के बाद क्षिप्रा नदी को प्रदूषित नहीं कर पाएगा, टनल का काम शुरू
उज्जैन इंदौर की कान्ह नदी का गंदा पानी दिसंबर 2027 के बाद क्षिप्रा नदी को प्रदूषित नहीं कर पाएगा। न ही हर पर्व स्नान के लिए नर्मदा से करोड़ाें रुपए का पानी खरीदना पड़ेगा। इसी दावे के साथ कान्ह डायवर्जन की नई योजना पर काम शुरू कर दिया है। नाम है- क्लोज डक्ट। इसमें 18 किमी की डक्ट होगी और 12 किमी लंबी टनल रहेगी। इंदौर रोड़ स्थित जमालपुरा से शुरू हुई इस योजना का 20% काम हो चुका है। जल संसाधन विभाग के माध्यम से 400 मजदूर, इंजीनियर व…
Read Moreउज्जैन कलेक्टर ने सीएम के सामने दिया सिंहस्थ का प्रजेंटेशन, कामों में तेजी से जुटने के निर्देश
उज्जैन सिंहस्थ-2028 के दौरान उज्जैन में 10 किमी से लेकर 50 किमी एरिया तक में मुख्य मार्गों पर पार्किंग सह ट्रांजिट क्षेत्र बनाए जाएंगे। 10 सितंबर को हुई बैठक में उज्जैन कलेक्टर ने मुख्यमंत्री और सिंहस्थ की मंत्रिमंडलीय कमेटी के सामने प्रजेंटेशन दिया था। 4 दिन बाद इस प्रजेंटेशन का विवरण जारी हुआ। जिसके मुताबिक उज्जैन जिला प्रशासन के प्रजेंटेशन पर सैद्धांतिक सहमति दे दी गई है। विभागों से कहा- समय सीमा में कराएं काम नोडल एजेंसी बनाए गए नगरीय विकास विभाग ने सभी संबंधित विभागों से कहा है कि…
Read Moreसिंहस्थ से पहले इंदौर-उज्जैन के बीच मेट्रो और वंदे मेट्रो ट्रेन चलने लगेंगी
इंदौर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि इंदौर, उज्जैन, देवास और धार के कुछ हिस्से को मिलाकर महानगर के रूप में विकसित किया जाएगा। मेट्रोपोलिटन सिटी के अंतर्गत प्रदेश के चार बड़े शहरों में इंदौर-उज्जैन की फिजिबिलिटी रिपोर्ट सबसे अच्छी आई है। सिंहस्थ यानी वर्ष 2028 से पहले इंदौर-उज्जैन के बीच मेट्रो और वंदे मेट्रो ट्रेन चलने लगेंगी। इंदौर के विकास को लेकर हुई समीक्षा बैठक में सीएम ने कहा, इंदौर में प्रस्तावित एलिवेटेड ब्रिज की जगह अब फ्लाईओवर बनाए जाएंगे। इंदौर नगर निगम सीमा…
Read Moreसिंहस्थ से पहले इंदौर में फोरलेन होगी एमआर-4 रोड, सात बाधक निर्माण तोड़े
इंदौर स्वदेशी मिल से कुर्मेटी क्षेत्र को जोड़ने वाली एमआर-4 रोड को सिंहस्थ से पहले फोरलेन किया जाएगा। पिछले सिंहस्थ मेले में इंदौर विकास प्राधिकरण ने यह सड़क लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन तक बनाई थी,लेकिन जमीन नहीं मिलने की वजह से सड़क दो लेन बन पाई थी। बाद में यह सड़क नगर निगम को हस्तांतरित कर दी गई। अब नगर निगम फोरलेन की चौड़ाई की जद में आ रहे निर्माणों को तोड़ने का काम शुरू किया है। पोलोग्राउंड क्षेत्र में शुक्रवार को सात निर्माण तोड़े गए। उद्योग विभाग की जमीन…
Read More
