विद्यार्थी प्रदेश की पहचान बनें, देश का नाम करें रोशन : उप मुख्यमंत्री देवड़ा

भोपाल उप मुख्यमंत्री  जगदीश देवड़ा ने कहा कि डाइट के विद्यार्थी प्रदेश की पहचान बनें और जिला, प्रदेश तथा देश का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि संस्थान में ऑडिटोरियम की लंबे समय से आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जिसके निर्माण से शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को नया आयाम मिलेगा। उप मुख्यमंत्री  देवड़ा ने मंदसौर के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) में 1 करोड़ 86 लाख 27 हजार रुपए की लागत से बनने वाले सर्व सुविधायुक्त ऑडिटोरियम निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया। उप मुख्यमंत्री  देवड़ा ने कहा कि…

Read More