भोपाल मध्यप्रदेश में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को गुना, रतलाम और नर्मदापुरम जैसे शहरों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जहां लू भी चली। मौसम विभाग ने जबलपुर और ग्वालियर समेत कुल 30 जिलों में लू को लेकर अलर्ट जारी किया है। भोपाल मौसम केंद्र के अनुसार, धार में न केवल दिन बल्कि रातें भी गर्म रहेंगी। अशोकनगर, गुना, रतलाम, मंदसौर और नीमच में हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। मंगलवार को गुना, रतलाम-नर्मदापुरम में पारा 43 डिग्री…
Read MoreTag: summer
मध्यप्रदेश में ओले-बारिश का सिस्टम खत्म होते ही तेज गर्मी पड़ने लगी, रतलाम में सबसे ज्यादा 42.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया
भोपाल . मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के ज्यादातर जिलों में दिन का तापमान बढ़ता जा रहा है. अप्रैल का पहला हफ्ता खत्म होते ही गर्मी ने दस्तक दे दी है. रविवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रहा. तापमान 42 डिग्री के पार पहुंच गया. रतलाम में दिन का अधिकतम तापमान 43 डिग्री के करीब दर्ज किया गया. प्रदेश में चल रही गर्म हवाओं के कारण कई शहरों में लू का अहसास हो रहा है. भोपाल में शनिवार के मुकाबले दिन के तापमान में 1.5 डिग्री का…
Read Moreमध्यप्रदेश में अगले 5 दिन तक तेज गर्मी पड़ेगी, भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर में पारा 2 से 5 डिग्री तक बढ़ेगा
भोपाल मध्य प्रदेश में इन दिनों मौसम के दो रंग देखने को मिल रहे हैं। एक ओर जहां तेज गर्मी पड़ रही है, तो दूसरी ओर कई जिलों में बारिश और तेज आंधी चली। कई जिलों में ओले भी गिरे। हालांकि आज शुक्रवार से यह सिस्टम कमजोर पड़ जाएगा। प्रदेश में अगले 5 दिन तक तेज गर्मी पड़ेगी। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर में तापमान 2 से 5 डिग्री तक बढ़ेगा। जबलपुर, चंबल, नर्मदापुरम, रीवा, शहडोल, सागर संभाग में भी गर्मी बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
Read Moreइस गर्मी आसमान से बरसेगी आग! हीटवेव को लेकर IMD का बड़ा अपडेट
नई दिल्ली भारत में अप्रैल से जून तक तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है और मध्य एवं पूर्वी भारत के साथ-साथ उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों में अधिक दिन लू चल सकती है. यह बात भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कही. आईएमडी प्रमुख मृत्युंजय महापात्रा ने कहा कि पश्चिमी और पूर्वी भारत के कुछ क्षेत्रों को छोड़कर देश के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा. इन दोनों क्षेत्रों में तापमान के सामान्य रहने की संभावना है. महापात्रा ने कहा, ‘‘अप्रैल से जून तक उत्तर और पूर्वी भारत…
Read Moreखजुराहो में सीजन में पहली बार पारा 41.4 डिग्री दर्ज किया गया, आज से थोड़ी राहत
भोपाल/ खजुराहो मध्य प्रदेश में मार्च महीने में ही गर्मी के तेवर देखने को मिल रहे हैं। प्रदेश का तापमान 41 डिग्री के पार पहुंच गया है। छतरपुर के खजुराहो में सीजन में पहली बार गुरुवार को पारा 41.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, ग्वालियर और जबलपुर में 40 डिग्री के आसपास रहा। दमोह, गुना, शिवपुरी, सतना और सागर ऐसे शहर रहे, जहां 40 डिग्री या इससे अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार मार्च के आखिरी और अप्रैल में लूं चलने के आसार हैं। 3 दिन में तेजी…
Read Moreमध्यप्रदेश में पहली बार 7 शहरों में पारा 40° पार, अगले 2 दिन रहेगी थोड़ी राहत
भोपाल मध्यप्रदेश में इस सीजन की गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। बुधवार को राज्य के 7 शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। नर्मदापुरम, रतलाम, बड़वानी, नौगांव, शिवपुरी, गुना और दमोह में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। वहीं, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और उज्जैन में भी तेज गर्मी रही। किन शहरों में सबसे ज्यादा गर्मी? मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को दर्ज किए गए अधिकतम तापमान नर्मदापुरम: 40.9°C,रतलाम: 40.2°C,तालुन (बड़वानी): 40.2°C,नौगांव (छतरपुर), शिवपुरी, गुना और…
Read Moreप्रदेश में गर्मी का असर बढ़ा, रतलाम में पहली बार पारा 40 डिग्री तक पहुंच गया
भोपाल मध्यप्रदेश में गर्मी का असर अब तेजी से महसूस किया जा रहा है। मंगलवार को रतलाम में पहली बार तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से 4.8 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं, धार और शिवपुरी में भी पारा 39 डिग्री के पार दर्ज किया गया। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर जैसे बड़े शहरों में भी तेज धूप और गर्म हवाओं का असर देखा गया। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिन गर्मी और तेज हो सकती है, जिसके बाद तापमान में 1 से 2…
Read Moreमध्यप्रदेश में 27-31 मार्च के बीच लू चलने की संभवना, भोपाल, इंदौर-उज्जैन में भी बढ़ेगी गर्मी
भोपाल मध्य प्रदेश के मौसम में लगातार परिवर्तन देखने को मिल रहा है।ओले-बारिश का दौर थमते ही गर्मी बढ़ गई है। पिछले 2 दिन से अधिकतम तापमान 39 डिग्री के पार है। रतलाम में सोमवार को लगातार दूसरे दिन पारा 39 डिग्री या इससे अधिक रहा। नर्मदापुरम में भी गर्मी के तेवर काफी तीखे रहे। मौसम विभाग ने 27 से 31 मार्च के बीच लू चलने की संभावना भी जताई है। खासतौर पर मालवा-निमाड़ यानी, इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में लू का असर रह सकता है। जिनमें रतलाम,…
Read Moreरायपुर, दुर्ग, जगदलपुर में तापमान 35 डिग्री; 24 घंटे में जशपुर में 53 मिमी बरसात
रायपुर वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर कम होने के बाद छत्तीसगढ़ में तापमान बढ़ने लगा है। पिछले दो दिनों से दुर्ग संभाग सबसे गर्म बना हुआ है। राजनांदगांव में पारा 37 डिग्री के पार पहुंच गया है। 4 जिलों रायपुर, जगदलपुर, दुर्ग में पारा 35 डिग्री के पार है। आज (मंगलवार) से मौसम साफ होने लगेगा। अगले तीन-चार दिनों में तापमान में वृद्धि होने से गर्मी बढ़ेगी। प्रदेश में मौसम में आया बदलाव अब खत्म होने वाला है। छत्तीसगढ़ के आसपास बने सिस्टम धीरे-धीरे कमजोर हो रहे हैं। पिछले 24 घंटे…
Read Moreराजस्थान : 40 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान, दो दिन बाद बारिश से मिल सकती है राहत
जयपुर राजस्थान में अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि, 25-26 मार्च के दौरान एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलने और आंशिक बादल छाने की संभावना है। राजस्थान के तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट संभव मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 48 घंटों में तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। हालांकि, इसके बाद उत्तरी हवाओं के प्रभाव से तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा…
Read Moreअप्रैल जैसी गर्मी एमपी में मार्च के आखिरी 15 दिन, 4 दिन लू का अलर्ट
भोपाल मध्य प्रदेश के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है मार्च महीने में ही 40 के करीब तापमान दर्ज किया जा रहा है। होली के दिन प्रदेश के नर्मदापुरम का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि मार्च के आखिरी 15 दिनों में अप्रैल जैसी गर्मी पड़ेगी। ज्यादातर शहरों में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच सकता है। 4 दिन तक लू चलने का भी अलर्ट है। वहीं, अप्रैल-मई में 20 दिन हीट वेव चलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक इस बार इंदौर,…
Read MoreMP के तीन जिलों का पारा 39 डिग्री पार, आज भी ऐसा ही रहेगा मौसम, होली बाद और बढ़ेगी गर्मी
भोपाल हवाओं का रुख लगातार उत्तरी बना रहने से मध्य प्रदेश में गर्मी के तेवर तीखे बने हुए हैं। बुधवार को प्रदेश में दिन का सबसे अधिक 39.4 डिग्री सेल्सियस तापमान खजुराहो में दर्ज किया गया। रात का सबसे कम 13.4 डिग्री सेल्सियस तापमान मंडला में रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश के 5 बड़े शहरों में उज्जैन सबसे गर्म है। यहां दिन का तापमान 38 डिग्री पहुंच गया है। भोपाल, इंदौर और जबलपुर में भी पारा 37 डिग्री के पार है। ऐसा ही मौसम आज गुरुवार को भी बना रहेगा। होली…
Read Moreमप्र के कई शहर गर्मी से परेशान, धार में पारा 39 डिग्री, नए विक्षोभ से मिलेगी थोड़ी राहत
धार मार्च महीने में सूरज की तपिश लगातार बढ़ रही है। मंगलवार को मध्यप्रदेश के कई शहरों में गर्मी का असर दिखाई दिया। भोपाल, इंदौर और उज्जैन संभाग में गर्मी सबसे ज्यादा महसूस की गई। वहीं, नर्मदापुरम और जबलपुर संभाग में भी तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली। इस तरह का मौसम आगे भी बना रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को इंदौर संभाग के धार शहर में सबसे अधिक गर्मी रही, जहां दिन का तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। नर्मदापुरम में भी तापमान 39 डिग्री…
Read Moreमध्यप्रदेश में गर्मी असर दिखाने लगी, इंदौर और उज्जैन संभाग में सबसे ज्यादा पारा बढ़ा
भोपाल मध्यप्रदेश में मार्च के दूसरे हफ्ते में ही सूरज की तपिश काफी तेज हो गई है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान 34 डिग्री सेल्सियस पार पहुंचने लगा है। सोमवार को इस सीजन का सबसे गर्म स्थान रतलाम रहा। जहां पर अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। खासतौर पर गुजरात से लगे इलाकों में तो तेज गर्मी पड़ने लगी है। राजधानी भोपाल और इंदौर जिले का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। प्रमुख जिलों का अधिकतम तापमान देखें तो भोपाल में 35.4 डिग्री, इंदौर में 35.6,…
Read Moreप्रदेश में होली के बाद हीटवेव, पारा3 डिग्री बढ़ेगा, भोपाल-इंदौर में मावठा गिरने का अनुमान
भोपाल मध्यप्रदेश में 15 मार्च के बाद हीट वेव यानी, गर्म हवाएं चलने लगेगी। वहीं, दिन-रात का तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री ज्यादा रहेगा। इस दौरान ग्वालियर-चंबल सबसे गर्म रहेंगे, जबकि भोपाल, इंदौर-उज्जैन में मावठा गिर सकता है। मार्च से गर्मी के सीजन की शुरुआत हो जाती है। अगले 4 महीने तेज गर्मी पड़ेगी। मौसम विभाग ने मार्च से मई तक 15 से 20 दिन तक हीट वेव चलने का अनुमान जताया है। हालांकि, अप्रैल-मई में हीट वेव का असर ज्यादा हो सकता है। इस कारण 30 से…
Read More
