कटनी ईद मिलादुनबी एवं आगामी पर्वों को दृष्टिगत रखते हुए शहर में नागरिकों को सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर निगम प्रशासन द्वारा विशेष तैयारियां की गई हैं। पर्वों के दौरान बाजारों एवं प्रमुख मार्गों पर बढ़ने वाली भीड़ को दृष्टिगत रखते हुए निगम के अतिक्रमण एवं हांका दल को सक्रिय कर दिया गया है। निगम प्रशासन द्वारा प्रमुख जुलूस मार्ग, धार्मिक स्थलों सहित नगर के बाजार क्षेत्रों मिशन चौक से सुभाष चौक, जिला चिकित्सालय मार्ग, स्टेशन रोड, झंडा बाजार एवं आवागमन वाले…
Read More
