भोपाल अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के उपलक्ष्य में वन विहार राष्ट्रीय उद्यान द्वारा आयोजित ‘बाघ सप्ताह’ के अंतर्गत बुधवार को विद्यार्थियों में वन्यजीव संरक्षण और बाघों के प्रति जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से ‘मध्यप्रदेश में बाघ’ थीम पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ‘बाघ सप्ताह’ के अंतर्गत प्रतिदिन 22 से 28 जुलाई तक विभिन्न रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा 9 से 12 तक के लगभग 138 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसमें चंद्रशेखर आजाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रातीबड़;…
Read More
