स्वयं सहायता समूहो ने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए दो करोड़ झण्डे तैयार करने मे किया योगदान

स्वयं सहायता समूहो ने हर घर तिरंगा अभियान को  सफल बनाने के लिए दो करोड़ झण्डे तैयार करने मे किया योगदान लखनऊ उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व व निर्देशन मे हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने व  स्वयं  सहायता समूहो  की दीदियो की आमदनी बढ़ाने के लिए समूहो की दीदियो को झण्डा तैयार करने की बड़ी जिम्मेदारी दी गयी थी, जिसका बखूबी निर्वहन किया गया। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस अभियान के अंतर्गत राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन को कुल 2 करोड़…

Read More

हर घर तिरंगा-हर घर स्वच्छता अभियान में हो रहे हैं कार्यक्रम

हर घर तिरंगा-हर घर स्वच्छता अभियान में हो रहे हैं कार्यक्रम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आव्हान पर उत्साहपूर्वक हो रही नागरिकों की भागीदारी मुख्यमंत्री डॉ. यादव भी राष्ट्रीय एकता से जुड़े कार्यक्रमों में हो रहे हैं शामिल भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आव्हान पर पूरे प्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान की गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। सभी वर्गों के नागरिक उत्साहपूर्वक तिरंगा अभियान में भाग ले रहे हैं। मुख्यमंत्री स्वयं विभिन्न स्थानों में भाग ले रहे हैं। प्रदेश में हर घर तिरंगा-हर घर स्वच्छता राष्ट्रव्यापी अभियान…

Read More

हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा साइकिल रैली का भव्य आयोजन

बिलासपुर आजादी के 79 वें वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य  से भव्य तिरंगा साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रिवर व्यू से शुरू हुई रैली का शुभारंभ बिल्हा विधायक श्री धर्मलाल कौशिक ने हरी झंडी दिखा कर किया। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल,पुलिस अधीक्षक श्री रजनीश सिंह और  अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने रैली की अगुआई की। रैली में स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्ण भागीदारी करते हुए हर घर तिरंगा का संदेश दिया।      तिरंगा सायकिल रैली लाला बहादुर शास्त्री स्कूल मार्ग,…

Read More

हर घर तिरंगा अभियान 2025 को बनाएं जन-आंदोलन : मुख्यमंत्री डॉ यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश अपनी स्वतंत्रता के 'अमृत काल' में प्रवेश कर रहा है। अमृत काल में 'हर घर तिरंगा' अभियान 2025, राष्ट्रीय ध्वज को हर भारतीय के घर तक पहुंचाने वाला एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन है। यह हमारी साझा पहचान, स्वतंत्रता और एकता का एक भव्य उत्सव है, जो तिरंगे की भावना से ओत-प्रोत है। यह केवल एक प्रतीक नहीं, बल्कि हमारे राष्ट्र के सामूहिक गौरव और आकांक्षाओं का जीवंत प्रतिनिधित्व है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों…

Read More

मध्यप्रदेश में चलेगा हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता : स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग” अभियान

2. "मध्यप्रदेश में दोहरी जागरूकता का अभियान: घर-घर तिरंगा और स्वच्छता का संदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किये निर्देश भोपाल  मध्यप्रदेश में "हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता : स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग" अभियान तीन चरणों में चलाया जायेगा। प्रथम चरण में 2 से 8 अगस्त तक देशभक्ति के वातावरण का जागरण तथा तिरंगे पर केन्द्रित सार्वजनिक कार्यक्रम, चर्चाएँ आयोजित की जाएंगी। साथ ही तिरंगा से प्रेरित कला, तिरंगा प्रदर्शनी का प्रदर्शन, तिरंगा रंगोली, तिरंगा राखी निर्माण, तिरंगा बुनाई, तिरंगा पर प्रश्नोत्तरी, तिरंगे के लिए स्वयं सेवा,…

Read More

गौरेला पेंड्रा मरवाही : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम का आयोजन तीन चरणों में 2 से 15 अगस्त तक

गौरेला पेंड्रा मरवाही भारतीय ध्वज तिरंगा राष्ट्र का प्रतीक है। इस 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर "हर घर तिरंगा" कार्यक्रम का आयोजन तीन चरणों में 2 से 15 अगस्त तक जाना है। प्रथम चरण 2 से 8 अगस्त, द्वितीय चरण 9 से 12 अगस्त और तृतीय चरण 13 से 15 अगस्त 2025 तक किया जाना है, जो "हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग थीम पर आधारित होगा। इसके अंतर्गत सभी भारतीय नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज अपने घर पर फहराने के लिए प्रेरित किया…

Read More

राजगढ़ : भारत माता चौक पर आपत्ति के बाद भगवा हटाया, तिरंगा लहराया

राजगढ़  भारत माता चौक पर लहरा रहे भगवा झंडे पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति की। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि उस खंभे पर पहले राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगा हुआ था। राजगढ़ विधायक अमर सिंह यादव ने उसे हटाकर केसरिया झंडा लगा दिया। दिग्विजय सिंह ने कलेक्टर को चेतावनी देते हुए कहा कि 24 दिसंबर तक उस केसरिया झंडे को उतारकर तिरंगा लगा दीजिए, नहीं तो हम उसे उतारकर वहां तिरंगा झंडा लहराएंगे। इस चेतावनी के कुछ देर बाद ही नगर पालिका ने चौक से भगवा झंडा हटा…

Read More

सलामी देते हुए फैजान ने कहा कि ‘मैं हिंदुस्तानी था, हूं और रहूंगा

मिसरोद मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के आदेश पर पाकिस्तान के समर्थन में नारा लगाने वाले फैजान ने दूसरी बार तिरंगे को सलामी दी. इससे पहले 22 अक्टूबर को उसने मिसरोद थाने पहुंचकर तिरंगे को 21 बार सलामी दी थी. सलामी देते हुए फैजान ने कहा कि 'मैं हिंदुस्तानी था, हूं और रहूंगा. मैं अपने वतन से बहुत प्यार करता हूं. मुझे मेरे देश से कोई अलग नहीं कर सकता है. मैं अपने राष्ट्रीय ध्वज से बहुत प्यार करता हूं.' हाई कोर्ट ने फैजान को पहले और चौथे तिरंगे को 21…

Read More

पाकिस्तान के नारेबाजी करने वाला फैजान पहुंचा थाने, तिरंगे को दी 21 बार सलामी

जबलपुर जबलपुर हाई कोर्ट के आदेश के बाद पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाले आरोपी फैजान ने भारत माता की जय के नारे लगाते हुए 21 बार सलामी दी। आरोपी फैजान को मिसरोद थाने में पुलिस की मौजूदगी में तिरंगे को सलामी दिलवाई गई। फैजान ने कहा कि उसे अपने किए पर पछतावा है और अब वह पूरी जिंदगी भारत माता की जय के नारे लगाएगा। मिसरोद थाने के टीआई मनीष राज भदोरिया ने कहा की कोर्ट के निर्देश के चलते आरोपी फैजान से तिरंगे को सलामी दिलवाई गई है।…

Read More

देश विरोधी नारे लगाने वाले को हाईकोर्ट ने दी सशर्त जमानत ‘भारत माता की जय’ के साथ 21 बार देनी होगी तिरंगे को सलामी…

 जबलपुर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने के आरोपी को अनोखी शर्त पर जमानत दे दी है. अदालत ने आदेश कहा कि मुकदमे की समाप्ति तक हर महीने आरोपी को दो बार भोपाल पुलिस थाने में 21 बार राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देनी होगी और 'भारत माता की जय' का नारा लगाना होगा. जस्टिस डीके पालीवाल ने आदेश में कहा कि आरोपी को कुछ शर्तें लगाकर जमानत पर रिहा किया जा सकता है ताकि उसमें उस देश के प्रति जिम्मेदारी और गर्व की भावना पैदा…

Read More

छतरपुर में तिरंगे का अपमान, अशोक चक्र की जगह कलमा लिखकर फहराया

 छतरपुर  छतरपुर जिले में राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का मामला सामने आया है। जिले की घुवारा तहसील के अंतर्गत ग्राम पनया में मुस्लिम समुदाय द्वारा राष्ट्रीय ध्वज पर अशोक चक्र की जगह अरबी भाषा में कलमा लिखकर फहराया गया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता अमन साहू के आवेदन पर कार्रवाई करते हुए राष्ट्र गौरव अपमान अधिनियम 1971 की धारा 2 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। अमन साहू ने अपने आवेदन में लिखा है…

Read More

तारासेवनिया में सरपंच पति ने फहराया था तिरंगा, पत्नी को थमाया नोटिस

भोपाल  जिले की ग्राम पंचायत तारासेवनिया में स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के अवसर पर महिला सरपंच के बजाय उनके पति के द्वारा तिरंगा फहराया गया था। इस मामले में अब जिला पंचायत के सीईओ ऋतुराज सिंह द्वारा महिला सरपंच को नोटिस जारी किया गया है। ग्राम पंचायत में महिला सरपंच सावित्री बाई हैं। उन्हें बुधवार तक यानी आज जवाब पेश करने के लिए कहा गया है। 15 अगस्त को तारासेवनिया के पंचायत भवन में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस मौके पर महिला सरपंच की जगह पति पतिराम…

Read More