भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव आज शाम 7:30 बजे भोपाल स्टेशन से दो नई ट्रेनों जिनमें भोपाल-धनबाद एक्सप्रेस और भोपाल-चोपन एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। भोपाल रेलवे स्टेशन पर होने वाले इस कार्यक्रम में केंद्रीय रेल मंत्री वर्चुअली शामिल होंगे। भोपाल-धनबाद-भोपाल त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस 27 फरवरी से भोपाल से और 1 मार्च से धनबाद से नियमित रूप से संचालित होगी। वहीं, दूसरी तरफ भोपाल-चोपन-भोपाल साप्ताहिक ट्रेन 1 मार्च से भोपाल से और 2 मार्च 2026 से चोपन से चलेगी। इन…
Read MoreTag: TRAIN
होली से पहले ट्रैवल का दबाव, देहरादून-दिल्ली-प्रयागराज रूट की ट्रेनें और फ्लाइट्स फुल
देहरादून होली से पहले ट्रेनें फुल हैं, फ्लाइट के किराए महंगे हो चुके हैं और बसों में सीटों को लेकर मारामारी मची है। देहरादून से देश के अलग-अलग हिस्सों के लिए चलने वाली कई ट्रेनों में नो रूम इन ट्रेनों में वेटिंग टिकट भी जारी नहीं होगा।रेलवे के आरक्षण सिस्टम के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, होली से ठीक पहले की तारीखों में यात्रियों का दबाव चरम पर है। देहरादून से दिल्ली, प्रयागराज, अमृतसर, कोटा, गोरखपुर और गुजरात की ओर जाने वाली अधिकांश ट्रेनों में एसी और स्लीपर दोनों श्रेणियों में…
Read Moreउत्तर भारत की ट्रेनों का बदला रूट, ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण संचालन प्रभावित
बिलासपुर. उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के व्यास नगर–काशी सेक्शन में ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण कुछ ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इस दौरान दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने और गुजरने वाली कुछ गाड़ियां परिवर्तित मार्ग से संचालित की जाएंगी। 25 फरवरी 2026 को गोंदिया से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 15232 गोंदिया–बरौनी एक्सप्रेस चुनार–प्रयागराज–फाफामऊ–जंघई–जौनपुर मार्ग से होकर बरौनी जाएगी। इसी तरह 25 फरवरी 2026 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18201 दुर्ग–नौतनवा एक्सप्रेस मानिकपुर–प्रयागराज–माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़–सुल्तानपुर–अयोध्या धाम–गोरखपुर के रास्ते नौतनवा पहुंचेगी। शालीमार–एलटीटी एक्सप्रेस में…
Read Moreहोली पर यात्रियों को राहत, इंदौर से पटना और दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें चलेंगी
इंदौर होली के त्यौहार के दौरान ट्रेनों में मची मारामारी और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए रेल विभाग ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। इंदौर से पटना और इंदौर से हजरत निजामुद्दीन के लिए विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है। ये स्पेशल ट्रेनें एक महीने की अवधि के लिए संचालित की जाएंगी। त्यौहार के मद्देनजर नियमित ट्रेनों में टिकट मिलना मुश्किल हो रहा था, जिसे ध्यान में रखते हुए रेलवे ने इन दो प्रमुख रूटों पर अतिरिक्त फेरे बढ़ाने का फैसला किया है। इस सुविधा से…
Read Moreयात्रियों के लिए खुशखबरी: मार्च में 15+ होली स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और शेड्यूल
नई दिल्ली होली पर्व पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने बिहार, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र के रास्ते कई स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। इसके अलावा रेलवे ने पटना-चर्लपल्ली (हैदराबाद) के बीच चलने वाली तीन स्पेशल ट्रेनों को भी मंजूरी दी है। गया स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्य के कारण ट्रेनें कोडरमा, तिलैया, राजगीर, नालंदा, बिहार शरीफ, बख्तियारपुर, फतुहा व राजेंद्रनगर होकर चलेंगी। मार्च में चलेगी ये होली स्पेशल ट्रेन हावड़ा-रक्सौल-हावड़ा स्पेशल : गाड़ी संख्या 03045 हावड़ा-रक्सौल स्पेशल 1…
Read Moreहोली की तैयारी: मालदा मंडल ने मांगी 6 अतिरिक्त ट्रेनें, सुपरफास्ट ट्रेनों में लंबी वेटिंग
मालदा 4 मार्च को होली मनाई जाएगी. इस मौके पर बिहार आने वाली ट्रेनों में अक्सर भीड़भाड़ की स्थिति होती है. ऐसे में रेलवे की तरफ से कई स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का फैसला लिया गया. इस बीच मालदा मंडल की तरफ से 6 स्पेशल ट्रेनें मांगी गई हैं. यात्रियों को सफर के दौरान किसी तरह की परेशानी ना हो, इसे ध्यान में रखते हुए 6 ट्रेनों की डिमांड की गई है. 3 LHB और 3 ICF कोच की ट्रेन की मांग जानकारी के मुताबिक, तीन एलएचबी और 3 आईसीएफ…
Read Moreहोली के चलते घर जाना हुआ मुश्किल, कई ट्रेनों में कंफर्म सीट नहीं मिल रही
भोपाल होली का त्योहार नजदीक आ रहा है। ऐसे में त्योहारी सीजन में अपने घर जाने की इच्छा दूसरे शहरों में रह रहा हर कोई करता है। लेकिन, इस बार आपका ये सफर बड़ा मुश्किल साबित हो सकता है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से दिल्ली, मुंबई, बिहार और उत्तर प्रदेश जाने वाली कई प्रमुख ट्रेनों में कंफर्म टिकट मिल पाना अभी से काफी मुश्किल हो गए हैं। इंदौर-पटना, कर्नाटका और हमसफर एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट और रिग्रेट की स्थिति बनी हुई है। सीट न मिलने…
Read MoreRajasthan और Madhya Pradesh से बिहार के लिए दो होली स्पेशल ट्रेनें, स्टॉपेज और फेरे की पूरी जानकारी
भोपाल होली के त्योहार के दौरान एक जगह से दूसरी जगह पर आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या में अचानक बढ़ोतरी हो जाती है। इसी अतिरिक्त यात्री दबाव को देखते हुए रेल प्रशासन ने लोगों को परेशानी से बचाने और उनकी यात्रा को सुगम बनाने के लिए कुछ स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। इस दौरान पश्चिम मध्य रेलवे ने मध्य प्रदेश के रानी कमलापति स्टेशन और राजस्थान के सोगरिया स्टेशन से बिहार के दानापुर के लिए दो विशेष ट्रेन चलाने की जानकारी दी है। ये दोनों ट्रेन अलग-अलग दिनों पर…
Read Moreछत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 26 ट्रेनें रद्द, 7 राज्यों के यात्री होंगे प्रभावित: 14-15 फरवरी और 4-26 अप्रैल तक
रायपुर छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली कुल 26 यात्री ट्रेनों को रेलवे ने रद्द कर दिया है। यह फैसला रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े बड़े निर्माण और रखरखाव कार्यों के चलते लिया गया है। ट्रेनों के रद्द होने से छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, बिहार और पंजाब की ओर यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। रेलवे के अनुसार, कुछ ट्रेनें 14 और 15 फरवरी को, जबकि बड़ी संख्या में गाड़ियां 4 अप्रैल से 26 अप्रैल तक संचालित नहीं होंगी। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण…
Read Moreजबलपुर रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत: पैसेंजर ट्रेनों में लगाए जाएंगे 20 नए कोच
जबलपुर पैसेंजर ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को जल्द ही बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। रेलवे बोर्ड ने पैसेंजर ट्रेनों की लंबाई बढ़ाने पर सहमति दिए जाने के बाद रेल प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। बोर्ड ने सभी रेल जीनों से उन पैसेंजर ट्रेनों की जानकारी मांगी है, जिनमें अतिरिक्त कोच जोड़े जा सकते है। वर्तमान में अधिकांश पैसेंजर ट्रेनें 10 से 12 कोच के साथ संचालित हो रही है। योजना के तहत अब इन ट्रेनों में 12 से 20 कोच तक लगाए जाने की तैयारी…
Read Moreरुद्राक्ष महोत्सव से पहले सीहोर को मिली बड़ी सौगात, दो एक्सप्रेस ट्रेनों का स्टॉपेज स्वीकृत
सीहोर रुद्राक्ष महोत्सव के आयोजन से पहले सीहोरवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। सांसद आलोक शर्मा के प्रयासों से सीहोर रेलवे स्टेशन पर दो महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों का स्टॉपेज स्वीकृत हुआ है। इससे धार्मिक, सामाजिक और व्यापारिक दृष्टि से महत्वपूर्ण शहरों तक सीधी रेल यात्रा संभव हो सकेगी। सीहोर शहर के लिए यह निर्णय किसी बड़ी सौगात से कम नहीं है। कुबेरेश्वर धाम में 14 फरवरी से 20 फरवरी तक आयोजित होने वाले रुद्राक्ष महोत्सव से पहले रेलवे द्वारा दो प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों का सीहोर स्टेशन पर स्टॉपेज…
Read Moreमिलेगा कंफर्म टिकट! होली में भोपाल-रीवा रूट पर चलेंगी 6 स्पेशल ट्रेनें, देखें शेड्यूल
भोपाल होली त्योहार के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। रेलवे रानी कमलापति और भोपाल से रीवा के लिए कुल चार जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है। इसके अलावा रानी कमलापति दानापुर के बीच भी द्वि-साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। इन ट्रेनों से सतना, कटनी, सागर, बीना सहित मध्यप्रदेश के कई जिलों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने बताया कि इस ट्रेन के स्टापेज की मांग लंबे समय से चल रही…
Read Moreएमपी के इस शहर में पहली बार पहुंची रेल, भोपाल-रामगंज मंडी रेल लाइन पर राजगढ़ तक चली उम्मीदों की रेल
रामगंज मंडी जिला मुख्यालय पर गुरुवार शाम को पहली बार जिला मुख्यालय तक रेल पहुंची है। रामगंज मंडी से चलकर पहली मालगाड़ी शाम को राजगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंची। बहुप्रतीक्षित भोपाल-रामगंज मंडी रेल लाइन पर पहली बार ट्रेन के पहुंचते ही लोगों में उत्साह का माहौल बन गया। वर्षों से रेल सेवा का इंतजार कर रहे नगरवासी बड़ी संख्या में रेलवे पटरी के किनारे जमा हो गए। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने इस ऐतिहासिक पल को देखा और मोबाइल से फोटो-वीडियो बनाकर खुशी जाहिर की। मालगाड़ी में लाया गया रेल…
Read Moreभारतीय रेलवे ने शुरू की 20 नई ट्रेनें, जानें किस रूट पर कौन सी ट्रेन चलेगी
नई दिल्ली भारतीय रेलवे ने बढ़ती यात्रा मांग और त्योहारों के सीजन को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है. 1 फरवरी 2026 से देश के अलग अलग प्रमुख रूटों पर 20 नई ट्रेनें चलाने की घोषणा की गई है. नई ट्रेनों को लाॅन्च करने के वजह भीड़ कम करना और यात्रियों को कंफर्म सीट दिलाना है. इन ट्रेनों में अमृत भारत एक्सप्रेस, वंदे भारत और कुछ स्पेशल पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं. जिससे लंबी दूरी की यात्रा ज्यादा आरामदायक और तेज हो सके. रेलवे अधिकारियों के मुताबिक टिकट बुकिंग IRCTC वेबसाइट…
Read Moreनांदेड़ जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर, 02 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, देखें शेड्यूल
भोपाल महाराष्ट्र राज्य के नांदेड़ में इस साल गुरु तेग बहादुर साहिब का 350वां शहीदी दिवस मनाया जाएगा। 24 और 25 जनवरी 2026 को यहां देशभर से श्रद्धालु पहुंचेंगे। ऐसे में इन श्रद्धालुओं की सुविधा को मद्देनजर रखते हुए भारतीय रेलवे ने चंड़ीगढ़ और हजरत निजामुद्दीन से अतिरिक्त 02 आरक्षित स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। दोनों स्पेशल ट्रेनें खास तौर पर मध्य प्रदेश के यात्रियों के लिए बड़े काम की साबित होंगी। रेलवे अफसरों के अनुसार, इन विशेष ट्रेनों के स्टॉपेज से मध्य प्रदेश के प्रमुख स्टेशनों के…
Read More
