छतरपुर महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय की विभिन्न अध्ययनशालाओं में संचालित स्नातक , स्नातकोत्तर और विभिन्न डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पोर्टल खोल दिया गया है। कुलगुरु प्रो. राकेश कुशवाह एवं कुलसचिव श्री यशवंत सिंह पटेल के मार्गदर्शन में प्रवेश समितियों ने अपना कार्य प्रारंभ कर दिया है। ऑनलाइन पंजीयन और महत्वपूर्ण वेबसाइट प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइटों के माध्यम से अपना ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया…
Read More
