भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस की “देशभक्ति –जनसेवा” की भावना के अनुरूप वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के समाधान एवं उन्हें सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराने के लिए पुलिस द्वारा निरंतर संवेदनशील पहल की जा रही है। इसी क्रम में विदिशा पुलिस द्वारा संचालित सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत में वरिष्ठ नागरिकों से जुड़े पारिवारिक, संपत्ति एवं भरण-पोषण संबंधी प्रकरणों की सुनवाई कर आपसी सहमति और समझाइश के माध्यम से प्रभावी समाधान किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक विदिशा रोहित काशवानी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे के मार्गदर्शन में आयोजित सीनियर…
Read More
