प्रदेश की तरक्की के लिए कर्ज लेना जरूरी, वन नेशन वन इलेक्शन पर कही ये बड़ी बात: डिप्टी सीएम

 भोपाल

मध्य प्रदेश विधानसभा में शीतकालीन के दूसरे दिन की कार्यवाही जारी है, इस बीच डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने विधानसभा में गांधी प्रतिमा पर कांग्रेस के कटोरा लेकर प्रदर्शन पर कहा कि कांग्रेस के लोग गुमराह कर रहे हैं, उन्होंने कहा कि प्रदेश की तरक्की के लिए कर्ज लेना बेहद जरूरी है। एमपी में हमने जो कर्ज लिया है वो तीन फीसदी से कम लिया है। डिप्टी सीएम ने कहा कि कांग्रेस को जब मौका मिला था, उसने प्रदेश को बीमारू बनाया था।

ये भी पढ़ें :  प्रदेश के 12 हजार से अधिक स्कूलों की तस्वीर चिंताजनक: 322 के पास भवन नहीं, 5600 जर्जर भवन में संचालित

वन नेशन वन इलेक्शन पर डिप्टी सीएम ने दिया बड़ा बयान  
उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने लोकसभा में वन नेशन वन इलेक्शन बिल पर चल रही कवायद के बीच कहा कि लंबे समय से देश की लोगों में यह भावना थी। 5 साल तक देश चुनाव में फंसा रहता है, लंबे समय की मांग पीएम मोदी ने पूरी की है। बता दें कि वन नेशन वन इलेक्शन बिल आज  लोकसभा में प्रस्तुत होगा।

ये भी पढ़ें :  मध्य प्रदेश में 2025-26 का बजट लाड़ली बहनों के लिए 18 हजार करोड़, 4 लाख करोड़ रुपये से अधिक का हो सकता है

बढ़ते कर्ज को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और कांग्रेसी विधायक हाथों में तख्तियां और कटोरा लेकर आज विधानसभा पहुंचे और गांधी प्रतिमा के सामने प्रदेश के उपर बढ़ते कर्ज को लेकर सरकार के खिलाफ हाथ में तख्तियां और कटोरा लेकर प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment