टॉम क्रूज के वॉटरफ्रंट बीच हाउस से प्रेरित है थलपति का चेन्नई वाला घर

चेन्नई

थलपति विजय ने कई लोगों के दिलों में अपनी छाप छोड़ी है और वह सबसे सफल तमिल एक्टर्स में से एक हैं। सिनेमा में एक बेंचमार्क बनाने के लिए उनकी सराहना की गई है। अब कुछ ऐसा हाथ लगा है जिसे देखकर कोई भी कह सकता है कि विजय किसी और से नहीं बल्कि हॉलीवुड आइकन टॉम क्रूज से प्रेरित हैं। थलपति विजय का चेन्नई वाला घर इसका उदाहरण है। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके घर का डिजाइन और प्लानिंग फ्लोरिडा में टॉम क्रूज के वॉटरफ्रंट बीच हाउस से प्रेरित है। ऐसा माना जा रहा है कि तमिल आइकन ने कई बार अमेरिका का दौरा किया और तब उन्हें स्टार के समंदर वाले घर को देखने का मौका मिला।

ये भी पढ़ें :  'धूम 4' की अगले साल अप्रैल 2026 में शुरू होगी शूटिंग

थलपति विजय इसके लेआउट और डिजाइन से इतने इंप्रेस हुए कि उन्होंने तुरंत इस पर ध्यान दिया और चेन्नई के नीलांकरई में अपने घर को रिनोवेट करवाया। जीक्यू के अनुसार, सुपरस्टार का घर 80 करोड़ है। इस प्रॉपर्टी के बारे में कहा जाता है कि इसमें हर चीज शानदार है और सबसे बढ़कर यह क्लासिक टच देता है।

ये भी पढ़ें :  Jio Coin का उपयोग करने के लिए JioSphere ब्राउजर करें डाउनलोड

सिनेमा छोड़ चुके हैं थलपति विजय
उनके काम की बात करें तो थलपति विजय अपनी लाइफ में एक नया चैप्टर शुरू करने के लिए तैयार हैं। वह सिनेमा को अलविदा कह चुके हैं और राजनीति में आ गए हैं। इससे पहले, वह आखिरी फिल्म 'थलपति 69' को पूरी करेंगे। एच विनोथ के डायरेक्शन में बनी थलपति विजय की फिल्म को लेकर फैंस एक्साइटेड हैं।

'थलपति 69' कास्ट
बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल और पूजा हेगड़े को पहले ही मेकर्स इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने की आधिकारिक घोषणा कर चुके हैं। बाकी के कलाकार जो इस फिल्म का हिस्सा हैं, वे हैं ममिता बैजू, गौतम वासुदेव मेनन, प्रियामणि, नारायण और प्रकाश राज।

ये भी पढ़ें :  15 जुलाई 2026 राशिफल: मेष, वृष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का आज का भविष्यफल

थलपति विजय की GOAT
इससे पहले, थलपति विजय ने वेंकट प्रभु की 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' के साथ बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म किया था। फिल्म को दर्शकों ने बेहद पसंद किया और सुपरस्टार की एक्टिंग की खूब सराहना की।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment