गश्त पर निकले दरोगा के साथ हुआ हादसा, 20 घंटे थाने की फोर्स रही अलर्ट

फतेहाबाद (आगरा)
आगरा के निबोहरा थाना क्षेत्र में सोमवार की रात गश्त पर निकले एक दरोगा जी के साथ बड़ी गड़बड़ हो गई। दरोगा जी की पिस्टल ही गिर गई। पिस्टल गिरने की सूचना से थाने में हड़कंप मच गया। थाने की पूरी फोर्स पिस्टल ढूंढने में लग गई। पिस्टल को हर जगह ढूंढा गया। बताया जा रहा है कि बड़ी मुश्किल से 18 से 20 घंटे बाद पिस्टल उटंगन नदी के किनारे मिली। पिस्टल मिलने के बाद ही दरोगा जी और फोर्स ने राहत की सांस ली। हालांकि मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों तक पहुंची तो उन्होंने इस पर रिपोर्ट तलब कर ली है। कहा जा रहा है कि मामले में कार्रवाई भी हो सकती है।

ये भी पढ़ें :  रामपुर-मिलक में कांवड़ खंडित होने पर हंगामा, रेलवे स्टेशन के पास जाम

मिली जानकारी के अनुसार आगरा के थाना निबोहरा में तैनात उपनिरीक्षक राकेश यादव सोमवार रात थाना गश्त कर रहे थे। तभी रात 12 से दो बजे के बीच कहीं उनकी सरकारी पिस्टल गिर गई। जानकारी होने पर राकेश कुमार के होश उड़ गए। सुबह जानकारी प्रभारी निरीक्षक निबोहरा जयनरायण को दी गई। पिस्टल की खोजबीन के लिए थाने की पूरी फोर्स लगा दी गई।

ये भी पढ़ें :  मौनी अमावस्या के अमृत स्नान पर्व पर चलेंगी रिकार्ड 150 से अधिक मेला स्पेशल ट्रेनें

फोर्स ने हर संभावित जगह पर पिस्टल की तलाश की। पिस्टल मिलनी कितनी जरूरी है यह शख्स को पता है इसलिए सबने पूरी मेहनत और मनोयोग से उसे तलाशने की कोशिश की। फिर क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए गए। इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को भी दी गई।

प्रभारी निरीक्षक निबोहरा जय नारायण सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक राकेश कुमार की पिस्टल रात में गश्त के दौरान गिर गई थी। थाने की टीम लगाई गई थी। हमारी सरकारी गाड़ी टूटी है, पिस्टल उसी में मंगलवार शाम सात बजे के करीब मिल गई है। इस मामले में डीसीपी पूर्वी जॉन सैयद अली अब्बास ने बताया कि पिस्टल गिर गई थी जो शाम को मिल गई है। इस लापरवाही को लेकर रिपोर्ट मांगी गई है। कार्रवाई भी होगी।

ये भी पढ़ें :  कांवड़ियों के लिए राहत: आज से 10 अगस्त तक चलेंगी कांवड़ स्पेशल ट्रेनें

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment