हर जरुरतमंद के चेहरे पर खुशहाली लाना सरकार का मकसद : ऊर्जा मंत्री तोमर

हर जरुरतमंद के चेहरे पर खुशहाली लाना सरकार का मकसद : ऊर्जा मंत्री तोमर

ऊर्जा मंत्री तोमर ने जनसुनवाई में किया समस्याओं का निराकरण
ग्वालियर

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने शनिवार को अपने 38, ग्वालियर रेसकोर्स रोड स्थित सरकारी कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान समस्याओं का त्वरित निराकरण किया। उन्होंने कहा कि हर जरुरतमंद के चेहरे पर खुशहाली लाना प्रदेश सरकार का संकल्प है। इसकी पूर्ति के लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश देते हुए समस्याओं का समाधान निर्धारित समय सीमा में करने की बात कही।

ये भी पढ़ें :  भोपाल के कमाली माता मंदिर से रातों-रात हटाईं गईं मूर्तियां, सांसद नाराज; कलेक्टर ने बनाई जांच समिति

ऊर्जा मंत्री तोमर ने जन सुनवाई में आई जरुरतमंद महिलाओं को तत्काल राशन दिलाने के साथ ही वृद्धजनों की वृद्धावस्था पेंशन तथा मुफ्त इलाज हेतु आयुष्मान कार्ड बनवाने के निर्देश भी दिए।

ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंतिम छोर के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचे, इसके लिए हर जिला, तहसील स्तर पर जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। इस दिशा में सरकार सतत प्रयत्नशील है।उन्होंने कहा कि विकास का यह सिलसिला अभी थमने वाला नहीं है। शहर के प्रत्येक नागरिक को अच्छी शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराना ही शासन की प्राथमिकता है।

ये भी पढ़ें :  भोपाल मंडल में मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, आपातकालीन स्थितियों से निपटने की तैयारियों का मूल्यांकन

तोमर ने आव्हान किया कि हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि अपने जीवन में स्वच्छता को अपनाएंगे और एक नया स्वस्थ, हरा-भरा, नशा मुक्त समाज बनाएंगे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विकास की दिशा में यह कदम स्वच्छता, सुरक्षित जल और बेहतर जीवन सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण साबित होगा।

ये भी पढ़ें :  CM साय ने सुरजपुर जिले में हुए दोहरे हत्याकांड में पीड़ित के परिवार को 20 लाख रुपए की दी आर्थिक सहायता की स्वीकृति

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि ग्वालियर सांस्कृतिक, औद्योगिक और पर्यटन केन्द्र के रुप में विकसित हो रहा है। बीते कुछ समय में शहरी बुनियादी ढांचे के उन्नयन के साथ-साथ पर्यावरण से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर ध्यान दिया गया है। उन्होंने कहा कि ग्वालियरवासियों को हम सभी से काफी उम्मीदें हैं। शहर में चल रहीं विभिन्न विकास योजनाओं के पूरा होने से न केवल सुविधाएं बढ़ रही हैं, बल्कि ग्वालियर को एक विकसित स्मार्ट सिटी के रूप में पहचान मिल रही है।

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment