अहमदाबाद प्लेन क्रैश : पाली की खुशबू राजपुरोहित का शव आज परिजनों को सौंपा जा सकता है

पाली

अहमदाबाद प्लेन हादसे में पाली के जवाहर नगर निवासी गजेंद्र सिंह की पुत्रवधू खुशबू राजपुरोहित की मौत के बाद आज उनके शव को लेकर औपचारिकता पूरी होने के बाद खुशबू का शव उनके परिजनों को सौंपे जाने की उम्मीद है।

खुशबू के रिश्तेदार बाबू सिंह खाराबेरा के अनुसार डीएनए टेस्ट और अंतिम संस्कार को लेकर परिजनों की प्रशासन से बात हुई है। हादसे के बाद खुशबू के पीहर और ससुराल पक्ष के लोग आवश्यक कार्रवाई को लेकर अहमदाबाद में ही मौजूद हैं।

ये भी पढ़ें :  प्रतापगढ़ में भूकंप के दो झटकों से दहशत, 4 घंटे में दो बार कांपी धरती

ऐसे में रविवार को शव मिलने के बाद खुशबू का अंतिम संस्कार उनके ससुराल खाराबेरा में किया जाएगा। खुशबू के पति विपुल सिंह भी शनिवार को पाली पहुंच गए हैं और अपनी पत्नी के इस प्रकार अचानक चले जाने की वजह से सदमे में हैं। विपुल मूल रूप से जोधपुर के खाराबेरा (राजपुरोहित) के रहने वाले हैं, उनके पिता गजेंद्र सिंह का पाली के जवाहर नगर में व्यापार है। यह परिवार गत कई वर्षों से पाली में ही रहता है।

ये भी पढ़ें :  IAS परी बिश्नोई का प्रेरक सफर: UPSC की असफलता के बाद घटाया 45 किलो वजन, जानें उनके 3 टॉप टिप्स

गौरतलब है कि विपुल और खुशबू की शादी 18 जनवरी 2025 को हुई थी और 12 जून को खुशबू अहमदाबाद से लंदन के लिए फ्लाइट लेकर रवाना हुई थीं लेकिन प्लेन क्रैश होने से इस हादसे में उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment