त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के मतदान में ग्रामीण मतदाताओं का उत्साह

रायपुर

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर आज हो रहे दूसरे चरण के मतदान में ग्रामीण मतदाताओं का उत्साह सुबह सात बजे से मतदान केंद्रों में नजर आ रहा है. सुबह नौ बजे तक के आंकड़े के अनुसार, प्रदेश में औसत 7 .48 प्रतिशत मतदान हो चुका है. इसमें पुरुष मतदाताओं की 7 .82 प्रतिशत तो महिला मतदाताओं 7 .14 प्रतिशत भागीदारी है.

ये भी पढ़ें :  प्रकृति की गोद में स्थित गगनई जलाशय में नौकायन का भरपूर आनंद ले सकते हैं पर्यटक

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अलग-अलग जिलों में सुबह नौ बजे तक के आंकड़े अलग-अलग हैं. एक तरफ बिलासपुर जिले में सुबह 9 बजे तक 12.77 प्रतिशत मतदान हुआ था, तो वहीं दूसरी ओर कांकेर जिले में औसत 16.29 प्रतिशत मतदान हुआ है. इसमें भानुप्रतापपुर जनपद में 16.70 प्रतिशत तो वहीं दुर्गुकोंडल जनपद में 15.71 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है.

ये भी पढ़ें :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'कांग्रेसमुक्त भारत' के सपने को कांग्रेस के लोग अपने कृत्यों से पूरा कर रहे हैं,न केवल जनता, अपितु कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी भूपेश सरकार के रवैए से जबर्दस्त आक्रोश : किरण देव

टोकटे का ले रहे सहारा
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में चुनाव जीतने के लिए प्रत्याशी तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं. धरसींवा जनपद पंचायत क्षेत्र की ग्राम पंचायत सांकरा में देर रात कुछ इसी तरह के दृश्य देखने को मिला, जहां मतदान केंद्र (शासकीय स्कूल) के गेट के बाहर पीला चावल और नींबू पड़ा हुआ था. चुनाव के लिए पहुंचे ग्रामीण भी चावल-नीबू देखकर आश्चर्य में पड़ गए.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment