वन विहार का प्रवेश द्वार क्रमांक-एक 17 से 20 फरवरी तक बंद रहेगा

भोपाल

भोपाल बोट क्लब में 24वीं अखिल भारतीय वॉटर स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप 2024-25 प्रतियोगिता 17 से 20 फरवरी तक आयोजित की जायेगी। इस दौरान वन विहार राष्ट्रीय उद्यान के भोपाल बोट क्लब स्थित प्रवेश द्वार क्रमांक-1 में दो पहिया, चार पहिया और 6 पहिया वाहनों का प्रवेश पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। गेट क्रमांक-1 से पैदल पर्यटकों को ही प्रवेश दिया जायेगा।

ये भी पढ़ें :  हर ईंट में लोक कल्याण की सोच : सड़कें बनीं सामाजिक और आर्थिक समृद्धि की आधारशिला

संचालक वन विहार ने बताया कि उक्त अवधि में पर्यटकों के वन विहार में भ्रमण के लिये सैर-सपाटा पार्क स्थित प्रवेश द्वार क्रमांक-2 खुला रहेगा। इस द्वार से दो पहिया, 4 पहिया और 6 पहिया वाहनों को प्रवेश दिया जायेगा। पर्यटक प्रवेश द्वार क्रमांक-2 से ही वन विहार में आना-जाना कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें :  दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर हुआ सड़क हादसा, गुजरात से अयोध्या जा रही ट्रैवलर पलटी, एक महिला की मौत

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment