राज्यपाल ने नागरिकों को ‘गुड़ी पड़वा’ और ‘भारतीय नव वर्ष’ पर दी हार्दिक बधाई

राज्यपाल ने नागरिकों को 'गुड़ी पड़वा' और 'भारतीय नव वर्ष' पर दी हार्दिक बधाई

नागरिकों से एकता और खुशहाली के लिए स्वयं को समर्पित करने का किया आहृवान

भोपाल 

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने प्रदेश के समस्त नागरिकों को 'गुड़ी पड़वा' और 'भारतीय नव वर्ष' के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई एवं आत्मीय शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने प्रार्थना की है कि शक्ति की उपासना का यह पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, सकारात्मकता और उत्तम स्वास्थ्य का संचार करे।

ये भी पढ़ें :  महंगाई का बड़ा झटका! पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम, भोपाल-इंदौर में जानें नए रेट

राज्यपाल  पटेल ने अपने संदेश में भारतीय कालगणना के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा है कि चैत्र नवरात्रि के साथ प्रारंभ होने वाला हमारा नव वर्ष प्रकृति के नव-श्रृंगार, उमंग और भारत की गौरवशाली परंपरा का जीवंत प्रतीक है। यह पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और उसे नई पीढ़ी तक पहुँचाने का अवसर है।

ये भी पढ़ें :  ग्वालियर के प्रसिद्ध मंदिर में ड्रेस कोड लागू: स्कर्ट–मिनी टॉप पहनने वालों का प्रवेश प्रतिबंधित

राज्यपाल पटेल ने समस्त प्रदेशवासियों का आह्वान किया है कि वे नव वर्ष के इस शुभ अवसर पर प्रदेश की एकता, अखंडता और खुशहाली के लिए स्वयं को समर्पित करने का संकल्प लें।

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment