मध्यप्रदेश, बिहार और उत्तर प्रदेश का सफर होगा आसान, वंदे भारत एक्सप्रेस तीनों राजधानियों को जोड़ेगी

भोपाल

 देश के तीन राज्यों को जल्द बड़ी सौगात मिलने वाली है। इससे मध्यप्रदेश, बिहार और उत्तर प्रदेश का सफर आसान हो जाएगा। वंदे भारत एक्सप्रेस इन तीन राज्यों की राजधानियों को जोड़ेगी। लाखों यात्री वंदे भारत ट्रेन से भोपाल से पटना और लखनऊ की यात्रा कम समय में पूरी कर सकेंगे। दरअसल प्रदेश की राजधानी भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से दो नई वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू होने जा रही हैं। इससे लाखों यात्रियों को फायदा होगा।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़-महासमुद पहुंची दुर्ग-विशाखापट्टनम वंदे भारत ट्रेन, सांसद रूपकुमारी और स्कूली बच्चों ने किया स्वागत

बता दें कि रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से डायरेक्ट ट्रेन चलती है। इन ट्रेनों को पटना पहुंचने में करीबन 18 घंटे का समय लगता है। भोपाल से बिहार की दूरी लगभग 1 हजार किलोमीटर है। वहीं भोपाल से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की दूरी करीब 584 किलोमीटर है और ट्रेन से यह दूरी तय करने में करीब 10 घंटे का वक्त लगता है। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन(Vande Bharat Express) के आने से ये सफर तय करना काफी आसान हो जाएगा। यात्री कम समय में भोपाल से पटना और लखनऊ पहुंच सकेंगे।

ये भी पढ़ें :  वंदे भारत, हटिया एक्सप्रेस और श्रमजीवी एक्सप्रेस के ठहराव में हुआ बदलाव

जल्द होगा ऐलान

जानकारी के मुताबिक, वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को लेकर भोपाल रेलवे डिवीजन और पटना डिवीजन मिलकर इसकी तैयारियां कर रही हैं। बताया जा रहा है कि रेलवे बोर्ड जल्द ही नई वंदे भारत के शेड्यूल, स्टॉपेज को लेकर ऐलान कर सकती है। बता दें कि, इस ट्रेन में यात्रियों को कई तरह की सुविधाएं मिलेगी। इसमें एसी चेयरकार और एक्सक्लूसिव क्लास दोनों की व्यवस्था उपलब्ध होगी।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment