देश की प्रथम एमएनसीयू का मध्यप्रदेश के चिकित्सकीय दल ने किया अध्ययन

भोपाल

मध्यप्रदेश में नवजात शिशु मृत्यु दर और मातृ मृत्यु दर में कमी लाने तथा प्रसव के उपरांत माताओं और नवजातों की देखभाल और सेवाओं को सशक्त करने के लिए नवीन मदर-न्यू बोर्न केयर यूनिट (एमएनसीयू) की स्थापना की जानी है। मध्यप्रदेश के राज्य स्तरीय दल ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में संचालित देश की प्रथम एमएनसीयू इकाई का दौरा किया।

ये भी पढ़ें :  इंदौर में आज से यूरेशियन ग्रुप प्लेनरी और वर्किंग ग्रुप मीटिंग, कोविड के दौरान भी हमनें 100 देशों को वैक्सीन भेजी थी

अध्ययन भ्रमण से प्राप्त अनुभव मध्यप्रदेश में नवीन एमएनसीयू की स्थापना और संचालन में सहयोगी होगा। संचालक, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य डॉ. अरूणा कुमार, उपसंचालक, शिशु स्वास्थ्य डॉ. हिमानी यादव, हेल्थ स्पेशलिस्ट, यूनिसेफ डॉ. प्रशांत कुमार, गांधी चिकित्सा महाविद्यालय और डॉ. कैलाश नाथ काटजू (सिविल अस्पताल) के प्रशासनिक अधिकारी, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य इकाई के प्रभारी चिकित्सक और नर्सिंग ऑफिसर्स अध्ययन दल में शामिल रहे।

ये भी पढ़ें :  मुंबई के मड इलाके में अवैध इमारतों को हटाने के लिए बीएमसी गंभीर, दिया मिथुन चक्रवर्ती को नोटिस

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment