बदमाशें ने शोरूम में घुसकर, बसपा नेता पर की ताबड़तोड़ फायरिंग

मेरठ

मवाना क्षेत्र में बसपा नेता पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जहां शोरूम के अंदर ही 3 बदमाशों ने बसपा नेता इमरान इलाही (46) पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इस घटना में इमरान को दो गोलियां लगी है. गोली चलते ही बाजार में अफरा-तफरी मच गई. वहीं शोरूम के कर्मचारी भी सहम गए. बाद में कर्मचारियों ने ही इमरान को अस्पताल पहुंचाया. जहां उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है.

ये भी पढ़ें :  अविमुक्तेश्वरानंद का तीखा प्रहार: 101 बटुकों के पूजन से माघ मेले की घटना का पाप नहीं धुलेगा

जानकारी के मुताबिक ये वारदात शनिवार रात 11.30 बजे की है. गोल मार्केट में ये बदमाश बाइक पर सवार होकर आए थे. मोहल्ला तिहाई निवासी बसपा नेता इमरान उर्फ बबलू गोल मार्किट स्थित अपने शोरूम में बैठे थे. तभी बाइक से तीन बदमाश आए. उन्होंने शोरूम में घुसते ही काउंटर पर बैठे बसपा नेता पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. अचानक हुई फायरिंग से शोरूम में भगदड़ मच गई.

ये भी पढ़ें :  पश्चिम बंगाल में गरजे सीएम योगी- 4 मई को बंगाल में लहराएगा भगवा, शुरू होगी टीएमसी के गुंडों की उल्टी गिनती

बता दें कि इमरान मेरठ में बसपा से पदाधिकारी हैं. वह नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव भी लड़ चुके हैं. वारदात के समय मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक बदमाशों ने अपना चेहरा ढक रखा था. इमरान को एक गोली पीठ पर तो दूसरी कमर के पास लगी है.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment