दो दिन भी नहीं चली सड़कों पर लगायी गयी पैचिंग, एक दिन बाद ही उखड़ने लगी सड़के

सिंगरौली

नगर पालिक निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक ४१ में बीते दिनों अम्बेडकर चौक से लेकर इंडस्ट्रियल बेल्ट तक सड़क में हुये गड्ढों को भरने के लिए पैचिंग लगायी गयी परन्तु वह पैचिंग एक दिन के बाद ही उखड़ने लगी। नगर निगम के ठेकेदार ने सड़के को तो कागज में दुरूस्त कर दिया परन्तु मौके पर देखने पर पता चलता है कि सड़क की हालत फिर से खस्ता हो गयी।

ये भी पढ़ें :  मध्य प्रदेश सरकार द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के निजीकरण की पहल जनस्वास्थ्य के लिए गंभीर चिंता का विषय : जन स्वास्थ्य अभियान म. प्र.

पैचिंग के एक दिन बाद ही सड़क से गिट्टी निकलने लगी, दो चार दिन यही हाल रहा तो पैचिंग का नामोनिशान ही मिट जायेगा। वैसे तो नगर निगम के सभी वार्डों में कुछ इसी तरह की पैचिंग की जा रही है परन्तु वार्ड ४१ में ठेकेदार की मनमानी का आलम यह है कि एक दिन भी पैचिंग नहीं चल पा रही है। लोगों का कहना है कि पूर्व में जिस तरह बिना कार्य कराये नगर निगम द्वारा पैसे आहरित कर लिये जाते थे उसी तरह यहां भी कर देना चाहिए, जब नगर निगम को पैसे ही खाने हैं तो दिखावे के लिए सड़क पर एक दिन के लिए पैचिंग क्यों करायी जा रही है।

ये भी पढ़ें :  राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण सप्ताह के अंतर्गत 20 दिसंबर को होगी स्कूली बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता

वार्ड ४१ पार्षद श्रीमती गौरी अर्जुनदास गुप्ता के प्रतिनिधि अर्जुन दास ने इस संबंध में बताया कि जिस तरह से नगर निगम के ठेकेदार द्वारा घटिया किस्म की पैचिंग की जा रही है वह असहनीय है। उन्होने नगर निगम प्रशासन से मांग किया है कि पैचिंग की जांच कराकर गुणवत्ता का ध्यान रखते हुये पुन: सही से सड़कों को दुरूस्त किया जाये जिससे सड़के कुछ दिनों तक तो चल सकें।

ये भी पढ़ें :  "भविष्य के लिए अद्वैत"- प्रयागराज महाकुंभ में वैश्विक विमर्श

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment