मध्य प्रदेश का मौसम 22 फरवरी से फिर बदलेगा, गिरेगा पारा, आज कैसा रहेगा वेदर? जानें IMD अपडेट

भोपाल
तापमान के बढ़ते ही प्रदेश में ठंडक कम हो गई है और मौसम शुष्क होने के साथ दिन में चटक धूप निकल रही है। अगले 4 दिन तक मध्य प्रदेश का मौसम ऐसा ही बना रहेगा।हालांकि 22-23 फरवरी से फिर पारे में गिरावट आएगी, लेकिन ज्यादा ठंड नहीं पड़ेगी। फिलहाल बादल बारिश को लेकर कोई अलर्ट नहीं है।

ये भी पढ़ें :  हाईकोर्ट का निर्देश घोषित समय सारिणी के अनुसार ही हो नर्सिंग परीक्षा, अगली सुनवाई 9 मई को

वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से 22-23 फरवरी से तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आ सकती है। इससे पहले 18-19 फरवरी को दिन और रात के तापमान में 1 से 2 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है। फरवरी के आखिरी तक वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय रहने के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। भोपाल का मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें :  राजधानी में चलती BCLL बस में लगी अचानक आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान

पिछले 24 घंटे के मौसम का हाल

    नर्मदापुरम, मंडला सिवनी जिले का अधिकतम पारा 33 डिग्री सेल्सियस के पार ।
    नर्मदापुरम सिवनी में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस , सागर में 16 डिसे,
    भोपाल, इंदौर, खंडवा व रतलाम में पारा 15 डिसे दर्ज।
    भोपाल में न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर में 13.3, नर्मदापुरम में 17.3, इंदौर में 15.6, पचमढ़ी में 10.3, उज्जैन में 13.02,जबलपुर में 13.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान।
    भोपाल में 31.8, ग्वालियर में 29.6, नर्मदापुरम में 33.6, इंदौर में 30.8,उज्जैन में 31.5,  जबलपुर में 30.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान ।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment