हरियाणा विधानसभा में आज सुबह सांप मिलने से हड़कंप मच गया, स्नेक एक्सपर्ट ने पकड़ा

हरियाणा
विधानसभा में आज सुबह सांप मिलने से हड़कंप मच गया। सुबह जब कर्मचारी ड्यूटी पर आए तो विधानसभा में सांप देखकर उनके होश उड़ गए। कर्मचारियों ने तुरंत सीनियर अधिकारियों को फोन कर इसकी सूचना दी। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। वन विभाग ने स्नेक एक्सपर्ट को मौके पर भेजा और सांप को पकड़ लिया। इसके बाद कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।

ये भी पढ़ें :  भारत 2047 तक होगा $30 ट्रिलियन की अर्थव्यस्था, अमिताभ कांत बोले- 'सही ट्रैक पर...

बता दें कि आगामी 13 नवंबर से विधानसभा सत्र शुरू हो रहा है। यह सांप खतरनाक प्रजाति का रसेल वाइपर है। यह दुनिया के सबसे खतरनाक सांपों में से एक माना जाता है। इसके जहर की एक बूंद भी कई लोगों की जान ले सकती है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment