केंद्रीय मंत्री गृहमंत्री अमित शाह के दौरे के मद्देनजर रहेगी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, रायपुर एसएसपी संतोष सिंह ने दी जानकारी…गृहमंत्री अमित शाह की सुरक्षा रहेगी पांच लेयर में 

उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, रायपुर, 23 अगस्त 2024

रायपुर। केंद्रीय मंत्री अमित शाह के दौरे को मद्देनजर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहने वालीं हैं। इसकी जानकारी रायपुर के एसएसपी संतोष सिंह ने दिया है। बताया जा रहा है कि गृह मंत्री अमित शाह की सुरक्षा पांच लेयर में रहने वालीं है। बता दे केंद्रीय मंत्री अमित शाह रायपुर के मेफेयर लेक रिसॉर्ट में रुकेंगे।

ये भी पढ़ें :  CG Assembly Elections : कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, राहुल-प्रियंका समेत ये 40 नाम शामिल

जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि उनकी सुरक्षा के लिए आधा दर्जन आईपीएस अफसरों को तैनात किया जाएगा। इनके साथ ही राज्य पुलिस सेवा के 25 अफसरों तथा 600 जवानों को उनकी सुरक्षा के लिए तैनात किया जाएगा। इन सभी की ड्यूटी शिफ्ट के हिसाब से लगाई जाएगी। मेफेयर लेक रिसॉर्ट में भी सुरक्षा की जिम्मेदारी इसी टीम की होगी।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment