टिम डेविड का तूफानी शतक: 37 गेंदों में बनाए 100 रन, उड़ाए 11 छक्के

नई दिल्ली 

ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज टिम डेविड ने अपनी टीम के लिए इतिहास रच दिया है। टिम डेविड ने शुक्रवार की रात वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए टी20 इंटरनेशनल मैच में करिश्माई शतक जड़ा। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज सेंचुरी जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने महज 37 गेंदों में वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक जड़कर सभी को हैरान कर दिया। इंटरनेशनल क्रिकेट में टिम डेविड का ये पहला शतक है, जो इतनी कम गेंदों में आया। इसी के साथ टी20 सीरीज ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम कर ली।

ये भी पढ़ें :  विश्व पुलिस एवं अग्निशमन खेल प्रतियोगिता में उज्जैन की कराते खिलाड़ी अर्पणा ने अमेरिका में जीता गोल्ड मेडल

टिम डेविड ने 37 गेंदों में 6 चौके और 11 छक्कों की मदद से अपना शतक पूरा किया। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 275.68 का था। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए जोश इंग्लिस ने 43 गेंदों में शतक जड़ा था, लेकिन टिम डेविड ने उनसे भी 6 गेंद कम खेलते हुए सेंचुरी पूरी। इतना ही नहीं, किसी भी टेस्ट प्लेइंग नेशन्स के खिलाफ किसी भी बल्लेबाज का ये तीसरा सबसे तेज शतक है। डेविड मिलर और रोहित शर्मा ने 35-35 गेंदों में और अभिषेक शर्मा ने 37 गेंदों में शतक जड़ा है।

ये भी पढ़ें :  आईपीएल के अपने डेब्यू मैच में ही 4 विकेट चटकाने वाले अश्विनी कुमार ने अपने जोश का राज शेयर किया

मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। वेस्टइंडीज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 214 बनाए थे, जिसमें कप्तान शाई होप का शतक शामिल था। ब्रैंडन किंग ने 62 रनों की पारी खेली। पहला विकेट 125 रनों पर गिरा था। इसे देखते हुए कहा जा सकता था कि कप्तान मिचेल मार्श का पहले गेंदबाजी करने का फैसला सही नहीं था, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने 215 रनों के लक्ष्य को 17वें ओवर की पहली गेंद पर ही 6 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया। इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने मुकाबला जीतने के साथ-साथ पांच मैचों की टी20 सीरीज पर भी कब्जा कर लिया, क्योंकि तीन मैच लगातार इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने जीत लिए हैं। दो मैच अभी बाकी हैं।

Share

Leave a Comment