महाकुंभ के दौरान आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी पूरी कैबिनेट के साथ प्रयागराज पहुंचे, गंगा में लगाई डुबकी

प्रयागराज
उत्तर प्रदेश में जारी महाकुंभ के दौरान आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी पूरी कैबिनेट के साथ प्रयागराज पहुंचे। यहां पहले कैबिनेट की बैठक हुई। कई बड़े फैसले लिए गए।

बैठक के बाद खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फैसलों की जानकारी दी। इसके बाद सभी 54 मंत्री नाव पर सवार होकर त्रिवेणी पहुंचे और यहां गंगा में डुबकी लगाई। इस दौरान योगी आदित्यनाथ का अलग अंदाज देखने को मिला।

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने हरी झंडी दिखाकर विशेष ट्रेन को किया रवाना

गंगा स्नान के दौरान योगी आदित्यनाथ का अलग अंदाज नजर आया। उनके साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक के साथ ही मंत्रियों ने स्नान किया। सभी मंत्री गोल घेरा बनाकर खड़े रहे। योगी ने सूर्य को अर्घ्य देने के बाद डुबकी लगाई। फिर भी मंत्रियों ने उन पर पानी उड़ाया।

ये भी पढ़ें :  उत्तरप्रदेश-मुख्यमंत्री योगी पहुंचे जनपद बस्ती में कर्मा देवी शैक्षणिक समूह के 15वें स्थापना दिवस समारोह, हॉस्पिटल एवं ट्रॉमा सेंटर का शिलान्यास

सीएम योगी को देखने के लिए संगम पर भारी भीड़ उमड़ी और जय गंगा मइया का उद्घोष होता रहा। सीएम और उनके मंत्रिमंडल के सदस्य बहुत ही प्रसन्न नजर आए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस फोर्स तैनात रही।

प्रयागराज में योगी कैबिनेट की बैठक, लिए गए ये फैसला
गंगा एक्सप्रेस को पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से जोड़ा जाएगा
बागपत, हाथरस और कासगंज में नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे
रोजगार को लेकर नई पॉलिसी बनेगी
युवाओं को स्मार्टफोन-टैबलेट दिए जाएंगे
प्रयागराज के पास चार लेन वाला ब्रिज बनेगा
एयरोस्पेस पर विशेष फोकस रहेगा
प्रयागराज और चित्रकूट में विकास पर फोकस

ये भी पढ़ें :  बांगलादेश क्रिकेट में भूचाल: खिलाड़ियों ने T20 लीग का बायकॉट किया, BCB पर गंभीर आरोप

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment