आज होगा फ्रेंच ओपन 2025 फाइनल, सिनर और अल्काराज की होगी महा भिड़न्त भिड़ंत

विश्व के नंबर वन टेनिस खिलाड़ी यानिक सिनर और स्पेन के दिग्गज कार्लोस अल्काराज के बीच आज यानी रविवार 8 जून को फ्रेंच ओपन 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। दोनों धाकड़ खिलाड़ी ग्रैंड स्लैम के लिए लड़ाई लड़ेंगे। शुक्रवार देर रात खेले दूसरे सेमीफाइनल में मुकाबले में इटली के यानिक सिनर ने सर्बिया के महान खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को 6-4, 7-5, 7-6 (3) से हराया था। सिनर ने तीन घंटे 16 मिनट तक चले मुकाबले में अपनी जीत पक्की की।

ये भी पढ़ें :  SRH vs PBKS: IPL 2026 का बड़ा मुकाबला, हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

वहीं, पहले सेमीफाइनल में स्पेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज शुक्रवार को सेमीफाइनल मुकाबले में इटली के चोटिल लोरेंजो मुसेट्टी के मैच के बीच में हटने के बाद फ्रेंच ओपन पुरुष एकल के फाइनल में जगह बना ली थी। वर्ष 2013 के बाद यह पहली बार होगा जब अमेरिका के टेनिस खिलाड़ी पुरुष और महिला एकल वर्ग के फाइनल में विश्व के नंबर एक और दो खिलाड़ियों के बीच मुकाबला होगा। अब फाइनल की भिड़ंत से पहले जान लीजिए कि आप इस मैच को कब और कहां लाइव देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें :  राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला ने कोहली के साथ उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की

भारतीय समय अनुसार आप फ्रेंच ओपन 2025 मेंस सिंगल्स का फाइनल मुकाबला शाम को साढ़े 6 बजे से लाइव देख पाएंगे। ये मैच रविवार 8 जून को खेला जाना है। अगर आपको इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखनी है तो आपको सोनी लिव के एप या वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा। वहीं, अगर आपको इस मैच का लाइव टेलिकास्ट देखना है तो फिर आपको सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनलों पर इस मैच को देखना होगा। कार्लोस अल्काराज और यानिक सिनर के बीच फ्रेंच ओपन 2025 मेंस सिंगल्स का फाइनल मुकाबला पेरिस के रोलां गैरां के फिलिप-चैटियर कोर्ट पर खेला जाएगा। दोनों के बीच मुकाबला कड़ा होगा, क्योंकि दोनों प्लेयर अच्छी फॉर्म में हैं। इस खिताबी भिड़ंत के लिए हर कोई तैयार है।

ये भी पढ़ें :  भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया के एक वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment