साय कैबिनेट की बैठक आज, विधानसभा के मानसूत्र सत्र सहित इन मुद्दों को लेकर होगी चर्चा

उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 09 जुलाई, 2024

छत्तीसगढ़ सरकार की कैबिनेट बैठक आज होगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में ये बैठक मंत्रालय स्थित महानदी भवन में दोपहर 3 बजे होगी।कैबिनेट की बैठक में प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधाओं और कृषि को लेकर चर्चा होनी है। जिस पर सरकार कुछ अहम फैसले ले सकती है। इसी महीने विधानसभा का मानसून सत्र भी होना है। बजट से जुड़ी मांगों पर भी कैबिनेट की बैठक में फैसला लिया जा सकता है।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़-रायपुर में आरएसएस की समन्वय बैठक, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने सामजिक और सेवा कार्य बताए जरूरी

चर्चा कि इस बैठक में शिक्षा विभाग, रेडी टू ईट, नक्सल इलाकों में मोबाइल एटीएम, शहीद पुलिस सेल, विभागीय वेबसाइट्स को हाईटेक करने जैसी बातों पर भी चर्चा होगी। 10 जुलाई को केन्द्रीय वित्त आयोग के अधिकारी प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। इनके साथ राज्य की वित्तीय जरूरतों और आर्थिक प्रगति समेत कई मुद्दों पर बात होगी। इसकी जानकारी भी CM अफसरों से लेंगे।

ये भी पढ़ें :  Pariksha Pe Charcha 2023 : PM मोदी ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र, बोले- 'परीक्षा पे चर्चा' मेरी भी परीक्षा

इस वक्त सरकार का फोकस किसानों पर है। राज्य में खरीफ फसलों की बुआई तेजी चल रही है। CM साय ने अफसरों से इसकी जानकारी ली है। कृषि विभाग से मिली रिपोर्ट के अनुसार अब तक धान, अन्य अनाज की फसलों सहित दलहन-तिलहन, गन्ना की बुआई 23 लाख एक हजार 960 हेक्टेयर में हो चुकी है, जो कि चालू खरीफ सीजन के लिए निर्धारित बुआई के लक्ष्य का 47 प्रतिशत है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment