ग्वालियर में दर्दनाक घटना: Sagar Talab में एक ही परिवार के 3 लोगों ने लगाई छलांग, एक की मौत

ग्वालियर

शहर के सागरताल क्षेत्र में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने सामूहिक रूप से तालाब में छलांग लगा दी। इस आत्मघाती कदम में परिवार के एक सदस्य की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य को गंभीर अवस्था में बाहर निकाला गया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने रेस्क्यू कर घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया।

ये भी पढ़ें :  जगदलपुर : बस्तर की बेटियों के लिए सुरक्षा कवच : जगदलपुर में एचपीवी टीकाकरण अभियान का भव्य आगाज़

पड़ोसियों से प्रताड़ना की आशंका, मौके पर मिले नोट

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आत्महत्या का प्रयास करने वालों में दो भाई और एक बहन शामिल हैं। घायलों की पहचान इदरीश खान और यास्मीन के रूप में हुई है, जबकि मृत सदस्य की शिनाख्त के प्रयास अभी जारी हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि घटनास्थल पर पुलिस को 500-500 के नोट बिखरे हुए मिले हैं, जिन्हें पुलिस ने जांच के लिए जब्त कर लिया है।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ की समृद्ध परंपराओं और संस्कृति को प्रदर्शित करने का माध्यम बनेगा राजिम कुंभ कल्प : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

जांच में जुटी पुलिस

घटना के कारणों को लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है, लेकिन चर्चा है कि यह परिवार अपने पड़ोसियों से काफी परेशान था। शुरुआती बातचीत में पीड़ितों का व्यवहार सामान्य नहीं लग रहा है, जिससे उनके मानसिक रूप से बीमार होने की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे पीड़ितों से बातचीत कर रहे हैं ताकि छलांग लगाने के पीछे की असल वजह सामने आ सके।

ये भी पढ़ें :  एमवाय अस्पताल में सख्ती, सुपरिटेंडेंट और भवन अधिकारी को नोटिस, BVG पर 25 हजार जुर्माना

अस्पताल में चल रहा इलाज

घायल इदरीश और यास्मीन का इलाज ग्वालियर के अस्पताल में जारी है। पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर साक्ष्य जुटाए हैं। स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है कि क्या उन्होंने कूदने से पहले परिवार को किसी तनाव में देखा था। अधिकारियों के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पीड़ितों के बयानों के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो पाएगी।

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment