ट्रेनी सब इंस्पेक्टर की दौड़ लगाते वक्त बिगड़ी तबीयत, हुई मौत

 रायपुर

 छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। चंद्रखुरी पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में ट्रेनी सब इंस्पेक्टर राजेश कोसरिया की ट्रेनिंग के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार राजेश कोसरिया दौड़ रहे थे, इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाते वक्त उन्होंने दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें :  महंगाई भत्ता 53 प्रतिशत बढ़ा, राज्य के लाखों शासकीय सेवकों को होली पर्व से पूर्व दी सौगात

जानकारी के मुताबिक ट्रेनी सब इंस्पेक्टर राजेश कोसरिया की ट्रेनिंग सिर्फ एक सप्ताह पहले ही शुरू हुई थी। वह सात साल के लंबे इंतजार के बाद सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए चयनित हुए थे। आज सुबह जैसे ही अभ्यर्थियों को दौड़ने के लिए कहा गया, कुछ दूर दौड़ने के बाद राजेश की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें :  नशे में धुत युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, दर्दनाक मौत से गांव में मातम

राजेश कोसरिया का नाम 10 मार्च को सीएम साय द्वारा सभी चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देने की सूची में शामिल था। इस घटना के बाद मृतक के परिवार वालों ने जांच की मांग की है। परिवार का कहना है कि इस दुखद घटना की सही वजह का पता लगाया जाए।

ये भी पढ़ें :  लोगों ने निगम में कमीशन खोरी व भ्रष्टाचार के मुद्दे पर किया प्रदर्शन

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment