बुध का मीन राशि में गोचर, 11 अप्रैल से बनेगा ‘नीचभंग राजयोग’, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत

11 अप्रैल 2026 को बुध ग्रह मीन राशि में प्रवेश करने जा रहा है. बुध मीन में 29 अप्रैल तक रहने वाले हैं. ज्योतिष में बुध को बुद्धि, बोलचाल, व्यापार और निर्णय लेने की क्षमता का कारक माना जाता है.  ऐसे में इसका यह गोचर कई राशियों के जीवन पर असर डाल सकता है. खास बात यह है कि मीन राशि में बुध कमजोर स्थिति में माना जाता है, लेकिन इस बार कुछ खास योग बन रहे हैं, जो इसके नकारात्मक प्रभाव को कम कर सकते हैं.

इस दौरान गुरु ग्रह की स्थिति के कारण नीचभंग राजयोग बन रहा है. इसका मतलब है कि भले ही बुध अपनी कमजोर राशि में हो, लेकिन अच्छे ग्रहों का साथ मिलने से इसके शुभ परिणाम मिल सकते हैं. इसके साथ ही अन्य ग्रहों की स्थिति भी मिलकर कुछ सकारात्मक योग बना रही है, जिससे कई लोगों को फायदा हो सकता है. जानते हैं वो कौन सी राशियां हैं जिनपर यह समय खास तौर पर अच्छा रहने वाला है

ये भी पढ़ें :  अपनी बहन मृणाल ठाकुर को आदर्श मानते हैं धवल ठाकुर

वृषभ – वृषभ राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है. आय बढ़ने के योग बनेंगे .  परिवार का सहयोग भी मिलेगा.  मिथुन राशि वालों के लिए करियर में तरक्की के संकेत हैं. उन्हें काम में सम्मान और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं.

कर्क– कर्क राशि के लोगों को विदेश से जुड़े अवसर मिल सकते हैं . समाज में उनकी पहचान मजबूत हो सकती है.  वहीं कन्या राशि के जातकों को प्रमोशन या सैलरी बढ़ने जैसी खुशखबरी मिल सकती है. उनकी मेहनत का पूरा फल मिलने के संकेत हैं.

ये भी पढ़ें :  कुसमुंडा-जटगा के बीच पटरी काटकर चोरी, प्लेट और हैवी मशीनरी समेत 2 करोड़ का माल चोरी

मीन- मीन राशि के लिए यह गोचर मिलाजुला असर लेकर आएगा.  एक तरफ करियर में नए मौके मिल सकते हैं , आय बढ़ सकती है, तो दूसरी तरफ रिश्तों में थोड़ी उलझन या उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. इसलिए इस समय धैर्य और समझदारी से काम लेना जरूरी होगा.

हालांकि कुछ स्थितियों में संचार से जुड़ी समस्याएं भी सामने आ सकती हैं.  गलतफहमियां बढ़ सकती हैं या बातों को सही तरीके से समझने में दिक्कत हो सकती है.  इसलिए इस समय सोच-समझकर बोलना और निर्णय लेना बहुत जरूरी होगा.

ये भी पढ़ें :  दिलजीत दोसांझ ने रचा इतिहास: ऑस्ट्रेलियाई Senate ने किया सम्मानित, बने पहले भारतीय कलाकार

कुल मिलाकर, बुध का यह गोचर पूरी तरह नकारात्मक नहीं है. सही प्रयास और संतुलित व्यवहार से लोग इस समय का अच्छा लाभ उठा सकते हैं. यह समय समझदारी, धैर्य और सही निर्णय लेने का है, जिससे जीवन में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुल सकते हैं.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment