योगी सरकार की बड़ी पहल, घर बैठे मिल सकेंगी परिवहन सेवाएं

सीएससी और यूपी परिवहन निगम के बीच एमओयू से मिलेगी सुविधा, घर बैठे बुक करा सकेंगे बस का टिकट 

योगी सरकार की बड़ी पहल, घर बैठे मिल सकेंगी परिवहन सेवाएं 

योगी सरकार की बड़ी पहल,14 हजार बसों में मिल सकेगी ऑनलाइन टिकटिंग की व्यवस्था 

प्रदेश की जनता को परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने में दूरगामी पहल 

लखनऊ
 जन-जन तक पारदर्शी और सरल सेवाएं पहुंचाने की दिशा में योगी सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है। अब प्रदेशवासियों को परिवहन विभाग की 45 फेसलेस सेवाएं कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के माध्यम से घर बैठे उपलब्ध होंगी। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश परिवहन निगम और सीएससी के बीच हुए एमओयू से आमजन को परिवहन सेवाओं का लाभ और आसानी से मिल सकेगा।

ये भी पढ़ें :  राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या की अर्थव्यवस्था में आया ऐतिहासिक उछाल

घर बैठे होगी टिकट बुकिंग
इस एमओयू के बाद परिवहन निगम की 14,000 बसों में टिकट घर बैठे बुक और रिजर्व कराई जा सकेगी। अब यात्रियों को बस स्टेशनों पर लाइन लगाने की जरूरत नहीं होगी। यह सुविधा डेढ़ लाख से अधिक सीएससी केंद्रों के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा, परिवहन विभाग की इन 45 फेसलेस सेवाओं में ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी, टैक्स, परमिट समेत अनेक सेवाएं भी शामिल होंगी। इससे जनता को न केवल घर बैठे सुविधाएं मिलेंगी बल्कि प्रक्रिया और भी पारदर्शी होगी।

ये भी पढ़ें :  नवनिर्माण के नौ वर्ष: स्वस्थ-समर्थ युवा बनेंगे विकसित उत्तर प्रदेश की आधारशिला

दूरगामी कदम साबित होगा – एमडी यूपीएसआरटीसी
इस अवसर पर एमडी यूपीएसआरटीसी मासूम अली सरवर ने बताया कि सीएससी के माध्यम से लोगों को पहले से ही कई शासकीय सेवाएं न्यूनतम शुल्क पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। अब परिवहन निगम की टिकट बुकिंग भी इसी चैनल से संभव हो सकेगी। यह पहल निश्चित ही प्रदेश की जनता को परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने में एक दूरगामी कदम साबित होगी।

ये भी पढ़ें :  सीएम योगी को प्रस्तुत किया गया नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का एयरोड्रम लाइसेंस

 

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment