यूआईडीएआई ने आधार ई-मेल अपडेट किया मुफ्त, सीमित समय तक मिलेगा फायदा सभी।

अगर आपके आधार कार्ड में अभी तक ई-मेल आईडी लिंक नहीं है या पुरानी ई-मेल बदल चुकी है, तो आपके लिए यह सही मौका है. भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने सीमित समय के लिए आधार में ई-मेल अपडेट को मुफ्त कर दिया है. अब तय अवधि के दौरान यूजर्स बिना कोई शुल्क दिए अपनी नई ई-मेल आईडी आधार से जोड़ सकते हैं. इससे ओटीपी वेरिफिकेशन, ऑनलाइन सेवाओं का इस्तेमाल और आधार से जुड़े जरूरी अपडेट पाना पहले से ज्यादा आसान हो जाएगा. खास बात यह है कि यह सुविधा सिर्फ आधिकारिक आधार ऐप के जरिए मिलने वाली है.

31 दिसंबर तक नहीं लगेगा कोई शुल्क
यूआईडीएआई ने 1 जुलाई से 31 दिसंबर तक आधार में ई-मेल अपडेट करने पर शुल्क माफ कर दिया है. सामान्य तौर पर इस सेवा के लिए शुल्क देना पड़ता है, लेकिन फिलहाल यूजर्स बिना किसी अतिरिक्त खर्च के अपना ई-मेल जोड़ या बदल सकते हैं. यह राहत उन लोगों के लिए खास है जिन्होंने अब तक आधार में ई-मेल अपडेट नहीं कराया या नई ई-मेल आईडी इस्तेमाल कर रहे हैं

ये भी पढ़ें :  Aadhaar ऐप का फुल वर्जन इस तारीख को होगा लॉन्च, UIDAI करने जा रहा है बड़े बदलाव

सिर्फ आधिकारिक आधार ऐप से मिलेगा फायदा
यह मुफ्त सुविधा केवल यूआईडीएआई के आधिकारिक आधार ऐप के जरिए उपलब्ध होगी. यदि कोई व्यक्ति आधार सेवा केंद्र या किसी अन्य माध्यम से ई-मेल अपडेट कराता है, तो उसे निर्धारित शुल्क देना पड़ सकता है. इसलिए इस ऑफर का लाभ लेने के लिए मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करना जरूरी है.

आधार में ई-मेल लिंक होना क्यों जरूरी है?
आज कई सरकारी और डिजिटल सेवाओं में आधार का इस्तेमाल होता है. ऐसे में ई-मेल लिंक होने से कई फायदे मिलते हैं. यदि किसी कारण मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध नहीं है और एसएमएस के जरिए ओटीपी नहीं मिलता, तो ई-मेल पर ओटीपी प्राप्त किया जा सकता है. इसके अलावा आधार से जुड़े जरूरी अपडेट, वेरिफिकेशन और ऑनलाइन दस्तावेज सेव करने जैसी सुविधाएं भी आसान हो जाती हैं. मोबाइल नंबर बदलने की स्थिति में भी ई-मेल एक अतिरिक्त सुरक्षा विकल्प के रूप में काम आता है.

ये भी पढ़ें :  UIDAI ने लॉन्च किया Aadhaar Data Vault: डेटा सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम

घर बैठे ऐसे करें ई-मेल अपडेट
सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में आधिकारिक आधार ऐप इंस्टॉल करें. इसके बाद आधार नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की मदद से लॉगइन करें. प्रोफाइल सेक्शन में जाकर ई-मेल अपडेट का विकल्प चुनें. यहां अपनी नई ई-मेल आईडी दर्ज करें. इसके बाद उस ई-मेल पर भेजा गया ओटीपी दर्ज कर वेरिफिकेशन पूरा करें. प्रक्रिया पूरी होते ही आपकी ई-मेल आईडी आधार से लिंक हो जाएगी.

ये भी पढ़ें :  विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने सुनाई खुशखबरी, जल्द बनने वाले हैं माता-पिता

किन लोगों को तुरंत अपडेट करना चाहिए?
जिन लोगों ने अभी तक आधार में ई-मेल नहीं जोड़ा है, उन्हें इस मुफ्त सुविधा का लाभ जरूर लेना चाहिए. वहीं, अगर आपकी पुरानी ई-मेल आईडी बंद हो चुकी है या आपने नई ई-मेल बनाई है, तो उसे भी आधार रिकॉर्ड में अपडेट कर देना बेहतर रहेगा. इससे भविष्य में ओटीपी वेरिफिकेशन और ऑनलाइन सेवाओं के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं होगी.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment