अज्ञात ट्रक ने बाइक को टक्कर मरी, हादसे में महिला की मौत, पति घायल

करनाल
हरियाणा के करनाल जिले में ताऊ देवी लाल चौक पर अज्ञात ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति घायल हो गया। महिला अपने पति के साथ रिश्तेदार के यहां संवेदना व्यक्त करने जा रही थी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें :  ओडिशा के अस्पताल में लगी भीषण आग, ICU में भर्ती 10 मरीजों की मौत

जानकारी के मुताबिक रविवार को करवा चौथ के दिन करनाल के कर्ण विहार निवासी बाला देवी अपने पति सुभाष के साथ बाइक पर सवार होकर शिव कॉलोनी में रिश्तेदार के घर जा रही थीं। वे अपने परिवार में किसी ऐसे व्यक्ति के यहां संवेदना व्यक्त करने जा रहे थे, जिसकी दस दिन पहले मौत हो गई थी।

ये भी पढ़ें :  चीन की एक कंपनी ने कर्मचारियों के टॉयलेट इस्तेमाल की तस्वीरें की सार्वजनिक, विवाद खड़ा हुआ

सुभाष ने बताया कि ताऊ देवी लाल चौक के पास वे पहुंचे ही थे कि पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रक आया और बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक का संतुलन बिगड़ गया। बाला देवी सड़क पर गिर गई और वह दूसरी साइड गिरा। ट्रक उसकी पत्नी बाला को कुचलता हुआ मौके से फरार हो गया।

ये भी पढ़ें :  अर्शदीप के बाद हार्दिक ने भी किया शिकार, रचिन रवींद्र के बल्ले से एक रन निकला

वहीं जांच अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि महिला बाला देवी की मौत हो गई है, जबकि उसके पति सुभाष घायल हुए है। घायल को अस्पताल भेज दिया है और मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment