बड़वानी पेट्रोल पंप पर हंगामा: बोतल-डिब्बों में तेल भर ले गए लोग, पुलिसकर्मी पर हमला

बड़वानी

कथित अफवाहों के चलते जिलेभर के पेट्रोल पंपों पर बुधवार को सुबह से शाम तक पेट्रोल-डीजल के लिए लोगों की कतारें लगी रही। बाइक व चार पहिया वाहनों में पेट्रोल डलवाने के लिए लोग मशक्कत करते हुए दिखाई दिए। कुछ लोग प्लास्टिक की बाटल, बड़े जार व ड्रम लेकर पेट्रोल लेने पहुंचे।
आरक्षक पर हमला और हाथापाई

ये भी पढ़ें :  बंदूक की नोक पर 1.89 करोड़ की फिरौती और 'सुंदरकांड' का पाठ, MP में IAS एकेडमी की मालिक का अपहरण

जुलवानिया में स्थित एक पेट्रोल पंप पर तैनात आरक्षक द्वारा कतार की व्यवस्था को दुरुस्त करने के दौरान एक युवक ने उस पर बाइक के पेट्रोल टैंक का ढक्कन फेंककर मुंह पर मार दिया। वहीं आरक्षक के साथ हाथापाई भी की गई। ढक्कन से आरक्षक चोटिल हो गया। होंठ व मुंह पर चोट लगी। वहीं गले पर नाखूनों के निशान उभर आए।

ये भी पढ़ें :  छतरपुर में यूथ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सहित 50 युवकों के खिलाफ FIR, केन-बेतवा आंदोलनकारियों से जबरन मिलने पर मामला दर्ज

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

सीसीटीवी में कैद हुई घटना, आरक्षक हुआ घायल, पेट्रोल पंपों पर लगी भीड़, बाटल व कैन में भरकर ले गए पेट्रोल।

 

Share

Leave a Comment