वाराणसी परिवहन विभाग ने माघ मेले को लेकर शुरू की तैयारी, श्रद्धालुओं की सुगम यात्रा के लिए चलेंगी अतिरिक्त बसें 

वाराणसी परिवहन विभाग ने माघ मेले को लेकर शुरू की तैयारी, श्रद्धालुओं की सुगम यात्रा के लिए चलेंगी अतिरिक्त बसें 

माघ मेले के दौरान वाराणसी परिक्षेत्र के 8 डिपो से तीन चरणों में 336 अतिरिक्त बसों का होगा संचालन, 50 बसे रहेंगी रिज़र्व

पहले चरण में 215, दूसरे में 330 और तीसरे चरण में 215 अतिरिक्त बसों का होगा संचालन 

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ए.सी. जनरथ बसें भी बेड़े में होंगी शामिल 

वाराणसी

प्रयागराज में महाकुम्भ-2025 के सफल आयोजन के बाद योगी सरकार माघ मेले की तैयारियों में पूरी तरह जुट गई है। प्रयागराज संगम में श्रद्धालु सुगमता से आस्था की डुबकी लगा सकें, इसके लिए सरकार परिवहन, सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं को मजबूत कर रही है। माघ मेले के दौरान उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के वाराणसी परिक्षेत्र के 8 जिलों से तीन चरणों में 336 अतिरिक्त बसों का संचालन होगा, इनमें जनरथ ए.सी. बसें भी शामिल होंगी, खासतौर पर पूर्वांचल से प्रयागराज आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए योगी सरकार विशेष इंतजाम कर रही  हैं। 

ये भी पढ़ें :  उत्तर प्रदेश में दो IPS अफसरों का ट्रांसफर, DIG वैभव कृष्ण को महाकुंभ की जिम्मेदारी

योगी सरकार सभी प्रमुख त्योहारों और धार्मिक आयोजनों पर यात्रियों की सरल और सुगम यात्रा का प्रबंध करती आ रही है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम, वाराणसी के क्षेत्रीय प्रबंधक परशुराम पांडेय ने बताया कि वाराणसी परिक्षेत्र से माघ मेले के लिए तीन चरणों मे 336 बसों का संचालन यात्रियों की उपलब्धता के अनुसार किया जायेगा। 50 बसें रिज़र्व मे रहेंगी। इसके अलावा कैंट और काशी डिपो की 3-3 जनरथ ऐ.सी बसे भी चलेंगी। 

ये भी पढ़ें :  जाकिर नाइक ने कहा भाजपा सरकार अभी ताकतवर नहीं है, आप मजबूती से विरोध करेंगे तो उन्हें कदम वापस खींचने होंगे

प्रथम चरण :1 जनवरी से 13 जनवरी 2026 तक  215 बसें

द्वितीय चरण : 14 जनवरी से 24 जनवरी 2026 तक – 330 बसें

तृतीय चरण : 31 जनवरी से 16 फरवरी 2026 तक – 215 बसें

रूटवार बसों का संचालन 

क्रमांक–रूट का नाम—प्रथम -द्वितीय एवं तृतीय चरण में बसों की संख्या

ये भी पढ़ें :  लाडली बहना योजना की 33वीं किस्त जारी, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

1 -मछली शहर -झूसी -20-30 -20 
2 -सुजानगंज -झूसी -15 -50 -15 
3 -जौनपुर -झूसी -35-50-35 
4 -बदलापुर -झूसी -35 -50 -35 
5 -ज्ञानपुर -झूसी -5-15 -5 
6 -वाराणसी-झूसी-65 -80 -65 
7 -भदोही-झूसी -10 -10 -10 
8 -गाजीपुर -झूसी -10 -20 -10 
 9 -चंदौली -झूसी -5 -15 -05 
10 -रेनूकोट-राबर्ट्सगंज अरैल -15-10-15

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment