Video Breaking : CM के काफ़िले के पीछे लापरवाही से बाइक ड्राइव करते दिखी भीड़, पूर्व IAS ने CM से पूछा-‘आम लोगों की चाबी निकालने वाली पुलिस कार्यवाही करेगी?’

उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, रायपुर, 25 अप्रैल 2023

 

 

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की ट्रैफिक पुलिस के द्वारा ट्रैफिक के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए कई तरह के अभियान चलाए जाते हैं, लेकिन मंगलवार को सामने आए एक वीडियो से रायपुर ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई को लेकर उदासीनता और कुछ लोगों में पुलिस के खौफ की शून्यता का बड़ा उदाहरण सामने आया है।

 

 

 

दरअसल मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और पूर्व आईएएस गणेश शंकर मिश्रा ने अपने ऑफिशियल ट्विटर पर एक वीडियो साझा करते हुए कुछ बात लिखी है। जीएस मिश्रा ने मुख्यमंत्री से सवाल पूछे हुए प्रश्न पूछा है।

ये भी पढ़ें :  वनांचल क्षेत्र में आय के नए स्रोत- मखाना खेती से सशक्त होंगे महिला समूह

 

 

ये भी पढ़ें :  पहलगाम में हमला करने वाले TRF का पाक से सीधा नाता, UNSC में खुद किया साबित

 

अपने ट्विटर पर गणेश शंकर मिश्रा ने लिखा है, ‘यह क़ाफ़िला हमारे मा. मुख्यमंत्री @bhupeshbaghel जी का है। देखिए कैसे इनकी गाड़ी के ठीक पीछे ट्रैफिक नियमों का घोर उल्लंघन करते हुए मोटरसाइकिल पर कुछ युवा बिना हेलमेट कलाबाज़ी करते हुए पुलिस के सामने से गुज़र रहे हैं।

 

जब ऐसी हरकतों को स्वयं मुखिया का संरक्षण प्राप्त है तो @CG_Police कितना ही अराजकता पर नकेल कस सकती है?? हाँ लेकिन, कोई आम आदमी सिग्नल तोड़ दे तो उसके मोटरसाइकिल की चाबी ज़रूर छीन ली जाएगी।’

ये भी पढ़ें :  देश में एमपॉक्स का एक संदिग्ध मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सोमवार को कहा कि घबराने की जरूरत नहीं

 

दरअसल गणेश शंकर मिश्रा ने जो वीडियो अपने टि्वटर हैंडल में साझा किया है, उसमें मुख्यमंत्री के काफिले के पीछे कुछ युवा बिना हेलमेट के बाइक में खड़ा होकर नियमों का उल्लंघन करते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में भाजपा नेता ने सवाल खड़ा किया है।

 

 

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment