रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर में युवक पर बदमाशों का हमला, सामने आया वीडियो

रायपुर

राजधानी रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर इलाके में बदमाशों ने एक युवक पर हमला किया, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। घटना रविवार की रात करीब 9 बजे के आसपास हुई, जब चार से पांच बदमाशों का एक समूह एक युवक का पीछा करते हुए सरेआम सड़कों पर उसे दौड़ा-दौड़ा कर पीटने लगा।

बताया जा रहा है कि युवक किसी कारणवश बदमाशों के निशाने पर था। जैसे ही बदमाशों ने युवक को पकड़ लिया, उन्होंने उसे सड़क पर जमकर पीटना शुरू कर दिया। युवक अपनी जान बचाने के लिए पास ही स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में घुस गया, लेकिन बदमाशों ने शोरूम में घुसकर युवक पर फिर से हमला किया और उसे दौड़ा-दौड़ा कर लोहे के रॉड से बुरी तरह से पीटा।

ये भी पढ़ें :  CM साय आज समोदा में देंगे 112 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, कई कार्यों का होगा लोकार्पण-शिलान्यास

घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें बदमाशों की गुंडागर्दी और युवक से की गई मारपीट साफ नजर आ रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बदमाशों के एक समूह ने सरेआम अपनी ताकत का प्रदर्शन करते हुए युवक को पीटा और शोरूम के अंदर भी उनकी बर्बरता जारी रही।

ये भी पढ़ें :  मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने रायपुर और अभनपुर में 500 करोड़ रुपये की 19 संपत्तियों पर किया कब्जा

सूचना मिलने के बाद न्यू राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि वे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं और जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें :  देश के सबसे तेजी से बढ़ते राज्यों में शामिल होने की ओर छत्तीसगढ़

यह घटना राजधानी रायपुर में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल खड़े करती है, जहां बदमाशों के हौसले इस हद तक बढ़ गए हैं कि वे खुलेआम सरेआम हिंसा करने से नहीं कतराते। स्थानीय लोग इस बढ़ती गुंडागर्दी से चिंतित हैं और पुलिस प्रशासन से सख्त कदम उठाने की अपील कर रहे हैं।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment