विष्णुदेव साय होंगे छत्तीसगढ़ के अगले CM : चार बार के सांसद और तीन बार विधायक के साथ रह चुके हैं केंद्रीय मंत्री, शांत और सरल स्वभाव के लिए जाने जाते हैं साय, पढ़ें विष्णुदेव साय का पूरा सफर

रविश अग्रवाल, न्यूज़ राईटर, रायपुर, दिनाँक 10दिसम्बर 2023

छत्तीसगढ़ के अगले मुख्यमंत्री के रूप में विष्णुदेव साय की ताजपोशी होने वाली है। विधायक दल ने सर्वसम्मति से विष्णुदेव साय को अपना नेता चुन लिया है। चार बार सांसद के साथ तीन बार के विधायक विष्णुदेव साय अपने सरल और सहज के साथ शांत स्वभाव के लिए जाने जाते हैं।

सरगुजा के कुनकुरी विधानसभा सीट से जीतकर आए विधायक विष्णुदेव साय अब अगले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।

ये भी पढ़ें :  CM विष्णुदेव साय से मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने की सौजन्य मुलाकात, राज्य एवं क्षेत्रीय विकास सहित विविध विषयों पर हुई चर्चा

कैसा रहा जीवन का सफर?

विष्णु देव साय का जन्म छत्तीसगढ़ राज्य में जशपुर जिले के बगिया गाँव के किसान परिवार राम प्रसाद साई और जशमनी देवी के घर 21 फरवरी 1964 को हुआ था। उन्होंने अपनी उच्च माध्यमिक शिक्षा लोयोला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कुनकुरी, जशपुर, छत्तीसगढ़ में प्राप्त की। उन्होंने 1991 में कौशल्या देवी से शादी की और उनके एक बेटा और दो बेटियां हैं।

ये भी पढ़ें :  बलिया में BJP नेता गिरफ्तार, पुलिस ने घसीटकर थाने ले जाया; समर्थकों ने किया हंगामा

पेशे से एक किसान से राजनीतिज्ञ बने विष्णु देव, भारत की लोकसभा में 4 बार सांसद रहने साथ इससे पहले दो बार विधायक रहे। भारत सरकार के इस्पात और खान राज्य मंत्री भी  रह चुके हैं।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में भी 2 वर्ष से ज्यादा तक कार्य करने के बाद पार्टी ने उन्हें सरगुजा की जिम्मेदारी सौंप दी और सरगुजा में एक्टिव होने के लिए भेज दिया। सरगुजा में विष्णुदेव साय ने खूब मेहनत की और सरगुजा की 14 में से 14 सीट भारतीय जनता पार्टी के झोली में लाया, जिसका फायदा उन्हें मिला और पार्टी ने उन्हें अगले मुख्यमंत्री के रूप में चुना है।

ये भी पढ़ें :  भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का ऐलान 20 जनवरी को, 19 जनवरी को होगा नामांकन - कार्यक्रम घोषित
Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment