हमने बनाया है हम ही संवारेंगे, नारायणपुर क्षेत्र का होगा चहुमुखी विकास- केदार कश्यप

रविश अग्रवाल, न्यूज़ राईटर, नारायणपुर/रायपुर,दिनाँक  12जनवरी2024

बंधुवा तालाब की दुर्दशा कर जनभावनाओं से कांग्रेस ने किया खिलवाड़- मंत्री केदार कश्यप

बंधुवा तालाब सौंदर्यीकरण की धीमी गति पर बरसे मंत्री केदार कश्यप, बोले- तालाब से नगरवासियों की जनभावना जुड़ी है, जल्द पूरा करे कार्य

वन एवं जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप ने आज सुबह सवेरे नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत बंधुवा तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया। मंत्री ने कार्य की धीमी गति पर नाराजगी जताई और नगर पालिका अधिकरियों को फटकार लगाते हुए कहा कि कार्य की गति बढ़ाएं और जल्द पूरा करें। मंत्री ने कहा की बंधुवा तालाब के सौंदर्यीकरण के नाम कांग्रेस ने केवल 5 साल भ्रष्टाचार किया है। इस तालाब से शहरवासियों की जनभावना जुड़ी हुई है। वर्षों से तालाब का विकास कार्य रुका हुआ है। तालाब की दयनीय स्थिति किसी से भी छुपी नहीं है। कांग्रेस नेताओं ने न तो ठीक से यहां सफाई कार्य की गई और न ही सौंदर्यींकरण के काम हुए। कांग्रेस के जनप्रतिनिधि 5 साल से सिर्फ झूठी वाहवाही लूटने का प्रयास कर रहे हैं। जबकि तालाब की दुर्दशा और उसकी हकीकत शहरवासियों के सामने है। कांग्रेसियों ने तालाब में खूब भ्रष्टाचार करने का प्रयास किया है। तालाब की सफाई और सौन्दरीकरण को लेकर कांग्रेसी नेता चिंतित होते, जनता के प्रति जवाबदेह होते तो यह प्रोजेक्ट अधर में नही लटका होता। पिछले पांच साल से सौन्दरीकरण को लेकर मियाद पर मियाद बढ़ाई जा रही है।

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चाक पर दिखाई कलाकारी, बनाई मिट्टी की कटोरी
Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment