हम अगले मैच में मजबूत वापसी करेंगे: सूर्यकुमार यादव

अहमदाबाद
भारतीय टी-20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि हम सुपर आठ के अगले मैच में मजबूती के साथ वापसी करेंगे। दक्षिण अफ्रीका से 76 रनों की हार के बाद सूर्यकुमार ने कहा, “उम्मीद है कि अच्छी बल्लेबाजी, अच्छी गेंदबाजी और अच्छा क्षेत्ररक्षण करेंगे। बस इतना ही। हम इसे सरल रखने का प्रयास करेंगे। हम जैसा क्रिकेट खेलना चाहते हैं, वैसा ही क्रिकेट खेलेंगे, और कुछ नहीं बदलेगा और मुझे लगता है कि हम मजबूती से वापसी करेंगे।”

ये भी पढ़ें :  BCCI ने बताया- विराट कोहली और रोहित शर्मा के ODI भविष्य पर अनिश्चितता के बादल छंटे

दक्षिण अफ्रीका से भारत की 76 रन की हार ने टूर्नामेंट में उसकी 12 मैचों की जीत का सिलसिला खत्म कर दिया और डिफेंडिंग चैंपियन को सेमीफाइनल तक पहुंचने के लिए मुश्किल रास्ते पर छोड़ दिया। अब उन्हें मुकाबले में बने रहने के लिए अपने शेष सुपर आठ मैचों में जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी। भारत का अगला मुकाबला गुरुवार को चेन्नई में जिम्बाब्वे से होगा। सूर्यकुमार ने कहा कि टीम अपनी पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगी और टूर्नामेंट के नॉकआउट चरण के लिए भी क्वालीफाई करेगी।

ये भी पढ़ें :  भारतीय नौसेना अधिकारी ओमकार सिंह ने वर्ल्ड मिलिट्री शूटिंग चैंपियनशिप में पुरुष वर्ग में सर्वश्रेष्ठ पिस्टल शूटर का पुरस्कार जीता

हार को लेकर उन्होंने कहा, “कभी-कभी आपको सोचना पड़ता है, अगर आप 180-185 रन का पीछा कर रहे हैं, तो आप पावरप्ले में गेम नहीं जीत सकते, लेकिन आप पावरप्ले में गेम हार सकते हैं।”

 

Share

Leave a Comment