बुध गोचर 2026: मीन से मेष में प्रवेश, कई राशियों के लिए बदलेगा भाग्य

 ज्योतिष के अनुसार ग्रहों का गोचर समय-समय पर जीवन में बदलाव लेकर आता है. अब बुध ग्रह अप्रैल 2026 के अंत में मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. बुध को बुद्धि, वाणी, तर्क और व्यापार का कारक माना जाता है, इसलिए इसका यह गोचर सभी राशियों को प्रभावित करेगा. हालांकि कुछ राशियों के लिए यह समय खास तौर पर लाभदायक साबित हो सकता है, जबकि कुछ को सावधानी बरतनी होगी. जानते हैं वो राशियां कौन सी हैं.

ये भी पढ़ें :  24 अप्रैल 2025 गुरुवार सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य

मिथुन राशि
मिथुन राशि के स्वामी बुध ही हैं, इसलिए यह गोचर आपके लिए शुभ रहेगा. इस दौरान आय बढ़ने के योग हैं. नए संपर्क बन सकते हैं. करियर में भी अच्छे अवसर मिल सकते हैं.

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह समय भाग्य का साथ दिलाने वाला हो सकता है. पढ़ाई और करियर में सफलता मिल सकती है. आर्थिक स्थिति भी बेहतर हो सकती है.

धनु राशि
धनु राशि के लोगों के लिए यह गोचर तरक्की और सफलता लेकर आ सकता है. मेहनत का अच्छा फल मिलेगा. समाज में सम्मान बढ़ सकता है.

ये भी पढ़ें :  इंदौर में हुई उपयोगित जल प्रबंधन पर कार्यशाला, देश में पहली बार तैयार किया जा रहा है री-यूज वॉटर पोर्टल

मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए पारिवारिक जीवन में सुधार देखने को मिल सकता है. घर का माहौल अच्छा रहेगा.  काम में संतुलन बना रहेगा.

मीन राशि
मीन राशि के लिए आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं. व्यापार में फायदा हो सकता है.  परिवार का सहयोग मिलेगा.

इन राशियों को रहना होगा थोड़ा सतर्क

ये भी पढ़ें :  तिजारा में 60 फीट गहरे कुएं में फेंकी गई नवजात, चमत्कारिक रूप से बच्ची सुरक्षित बची

मेष राशि
मेष राशि वालों को स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है. छोटी-छोटी समस्याएं परेशान कर सकती हैं.

वृषभ राशि
इस दौरान खर्च बढ़ सकते हैं. मानसिक तनाव भी रह सकता है, इसलिए बजट संभालकर चलें.

कुंभ राशि
जल्दबाजी में फैसले लेने से नुकसान हो सकता है, इसलिए सोच-समझकर निर्णय लें.

क्या करें उपाय?
बुधवार के दिन हरी मूंग दाल का दान करें. भगवान गणेश की पूजा करें. अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment