हरियाणा में तेज हवाओं के कारण मौसम का मिजाज कुछ हद तक बदल गया, सर्दी के लिए और इंतजार

हरियाणा
हरियाणा में तेज हवाओं के कारण मौसम का मिजाज कुछ हद तक बदल गया है। हालांकि सर्दी के आने के लिए अभी कुछ दिन और इंतजार करना होगा। कल से न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट आने की संभावना है। सुबह और शाम को हल्की ठंड है, लेकिन दिन में गर्म मौसम कुछ दिन और रहेगा।

ये भी पढ़ें :  MP -गुजरात समेत 19 राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, ओडिशा के बालासोर में बाढ़ से 50 हजार लोग प्रभावित

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी आसमान पूरी तरह साफ रहेगा। दिन में अच्छी धूप निकलेगी। बता दें कि पिछले कई दिनों से प्रदूषण के कारण खराब हुई हवा में भी हवा चलने से कुछ हद तक सुधार हुआ है। दिवाली और उसके बाद हुई आतिशबाजी के बावजूद प्रदेश के अधिकतर जिलों में एक्यूआई 300 से नीचे रहा।

ये भी पढ़ें :  वैष्णो देवी से शिवखोड़ी की यात्रा अब सिर्फ 20 मिनट में, जल्द शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा

आज न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। पिछले कुछ दिनों से अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ था। 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment