आज फिर बदलेगा मौसम लखनऊ-कानपुर-पूर्वी यूपी में बारिश के आसार

लखनऊ

गलन भरी पछुआ हवा ने रात से ही अधिसंख्य जिलों को जद में ले लिया। नतीजतन 21 जिलों में दिन के समय रात जैसी ठंडक रही। फतेहपुर सबसे सर्द रहा जहां अधिकतम पारा 14.2 डिग्री और न्यूनतम 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं दिन ढलते ही लखनऊ और आसपास का इलाका घने कोहरे में डूब गया। मौसम विभाग के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ बुधवार से सक्रिय हो रहा है। बुंदेलखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इसका असर रात तक दिखने लगेगा।

लखनऊ, कानपुर समेत पूर्वी यूपी में गुरुवार को बूंदाबांदी या हल्की वर्षा का पूर्वानुमान है। लखनऊ में दोपहर तक सूर्य के दर्शन नहीं हुए। दिन में धूप खिली तो लोगों ने राहत महसूस की। लखनऊ में अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस,न्यूनतम 11 रहा। फतेहपुर के बाद गाजीपुर दूसरे नम्बर पर सबसे सर्द रहा जहां अधिकतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बहराइच में अधिकतम तापमान 16.8 और न्यूनतम 10.4 डिग्री रहा।

ये भी पढ़ें :  रामभक्तों के सहयोग से भव्य राममंदिर निर्माण सहन नहीं हो रहा सपा व कांग्रेस से: सीएम योगी

लखनऊ रात में घुप्‍प कोहरा
मंगलवार की रात लखनऊ के कई इलाकों में घना कोहरा छा गया। 10 मीटर दूर भी कुछ दिखाई नहीं पड़ रहा था। गोमती नगर के लोहिया पथ पर वाहन हजार्ड लाइट ऑन कर रेंगेते दिखाई पड़ें। मौसम विभाग के अनुसार कोहरे का असर बुधवार की सुबह तक रह सकता है। इसके बाद मौसम में बदलाव होगा। गुरुवार को बारिश हो सकती है।

ये भी पढ़ें :  सीएम योगी का बड़ा फैसला: असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा निरस्त, अभ्यर्थियों में हलचल

मंगलवार की सुबह बेहद सर्द रही। बर्फीली हवा लोगों को कंपकंपाने को मजबूर कर रही थी। गलन और ठिठुरन का सिलसला दोपहर तक चला। इसके बाद धूप निकली जिसने लोगों को राहत दी। स्वेटर-जैकेट लाद कर निकलने वालों को तेज धूप से चुनचुनाहट महसूस हुई। दिन ढलते ही गलन वाली सर्द हवाओं का कहरा दोबारा जारी हो गया। रात 10 बजे तक जहां आसमान बिल्कुल साफ था, वहीं 11 बजे तक कोहरा छाने लगा। आधी रात कोहरा गहरा गया।

ये भी पढ़ें :  उत्तर प्रदेश इमर्जिंग टेक्नोलॉजी और नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसरः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

कई इलाकों में दृश्यता शून्य तक पहुंच गई। अमौसी स्थित मौसम केन्द्र के अनुसार बुधवार को सुबह कोहरा घना रह सकता है। रात से मौसम में बदलाव हो सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से गुरुवार को तेज हवा, गरज चमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 3.9 डिग्री अधिक रहा।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment