सिंगरौली में महिला को मिला नकली iPhone, सर्विस सेंटर पर खुला राज

सिंगरौली।

 सिंगरौली जिले की एक महिला ने आईफोन की खरीद में धोखाधड़ी का दावा किया है.महिला ने इसकी शिकायत कोतवाली थाने में भी की है. बलियरी निवासी महिला संतोषी साकेत ब्यूटी पार्लर चलाती है.उसने शहर के कॉलेज मोड़ स्थित एक शॉप से 49 हजार 700 रुपए में इस आई फोन को खरीदा था.

ये भी पढ़ें :  9 IAS अधिकारियों ने दी 1,500 एकड़ आदिवासी जमीन बेचने की मंजूरी

संतोषी साकेत ने बताया कि पिछले वर्ष अक्टूबर माह में क्लासिक कंप्यूटर एंड मोबाइल शॉप से उसने आई फोन खरीदा था.एक दो माह बाद आईफोन के कई फीचर्स ठीक से काम नहीं कर रहे थे.खराबी समझ में आने पर फोन को ठीक कराने जबलपुर स्थित सर्विस सेंटर ले गई थी.12 दिन बाद जब वह वापस फोन लेने गई तो बताया गया कि उसका आईफोन मोडिफाइड है.

ये भी पढ़ें :  आईफोन निर्माता कंपनी ऐपल भारत में अपने आईफोन प्रोडॅक्शन को तेजी से बढ़ा रही, दुनिया में हर पांचवां आईफोन देश में बना

महिला के मुताबिक आईफोन का ब्ल्यूटूथ,कैमरा और वाईफाई सही से काम नहीं कर रहे थे.सर्विस सेंटर से वापस आने के बाद 8 महीने से संतोषी साकेत दुकानदार से आईफोन को बदलने या मरम्मत करने की मांग कर रही थी.पीड़ित महिला ने बताया कि दुकानदार फोन के डैमेज होने का बहाना बना रहा है. जिसके बाद अब पीड़ित महिला ने धोखाधड़ी की शिकायत कोतवाली पुलिस के पास की है.जिसकी जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें :  उज्जैन मंदिर में अश्लील पहनावे पर पोस्टर लगने से मचा विवाद, मां-बाप पर लगाया जिम्मेदार का ठप्पा

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment