बाल बाल बचीं महिला MLA…BJP की महिला विधायक की पलटी गाड़ी..विधायक के बेटे की शादी में शामिल होने जा रहीं थीं विधायक.. अस्पताल में हुईं भर्ती

लोकेश्वर सिन्हा, न्यूज राइटर, गरियाबंद

 

गरियाबंद जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। नजदीकी जिला धमतरी के भाजपा विधायक रंजना साहू की कार अनबैलेंस होने से हाइवे सड़क से नीचे पलट गई। उन्हें आनन-फानन में गरियाबंद जिले के मैनपुर ब्लॉक मुख्यालय के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है।

ये भी पढ़ें :  "अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना" से प्रतिज्ञा का फौज में जाने का सपना होगा पूरा : सीएम विष्णु देव साय की आत्मीयता ने छुआ श्रमिक परिवार का दिल, बेटी प्रतिज्ञा ने थामा सपनों का रास्ता

 

 

 

मिली जानकारी के मुताबिक धमतरी विधायक रंजना साहू बिंद्रा नवागढ़ विधानसभा के बीजेपी विधायक डमरूधर पुजारी के बेटे की शादी में शामिल होने उनके निज निवास अमलीपदर जा रही थी, लेकिन रास्ते में साइट देते समय कार अनबैलेंस होने के कारण हादसे का शिकार हो गई।

 

ये भी पढ़ें :  शासकीय कर्मचारी की बड़ी लापरवाही, सेनेटरी इंस्पेक्टर चोटिल, नशे में धुत्त था चालक

 

 

बताया जा रहा है कि इस हादसे के उन्हें मामूली चोटें आई है। आपको बता दे कि नेशनल हाइवे में मैनपुर ब्लॉक मुख्यालय से आगे कोदोमाली के पास यह हादसा हुआ है। विधायक रंजना साहू की बेहतर इलाज के लिए मैनपुर के सामुदायिक हॉस्पिटल ले जाया गया है। जहां इलाज जारी है।

ये भी पढ़ें :  बस्तर का समग्र विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता- मंत्री केदार कश्यप

 

Share

Leave a Comment