विश्व चैंपियन गुकेश ने नंबर वन कार्लसन को फिर दी मात, एक महीने में लगातार दूसरी जीत, लगातार दूसरी जीत दर्ज की

जगरेब

विश्व चैंपियन डी गुकेश ने  क्रोएशिया के जगरेब में ग्रैंड शतरंज टूर के छठे दौर में नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन को हराया। इस धमाकेदार जीत के साथ टूर्नामेंट में उनके 10 अंक हो गए हैं। गुकेश ने पहले दिन सुपर यूनाईटेड रैपिड एवं ब्लिट्ज शतरंज टूर्नामेंट के पहले तीन दौर समाप्त होने के बाद वह साथ संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान पर बने हुए थे। इसके बाद उन्होंने चौथे और पांचवें राउंड में उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव और अमेरिकी ग्रैंडमास्टर फैबियानो कारूआना को हराकर उन्होंने अपना दबदबा जारी रखा, इसके साथ ही उनकी भिड़ंत कार्लसन के साथ होनी कंफर्म हुई।

ये भी पढ़ें :  विराट कोहली को ICC रैंकिंग में बड़ा झटका, नंबर-1 ODI बल्लेबाज का ताज डेरिल मिचेल के नाम

इस मुकाबले से पहले कार्लसन ने कहा था कि वह गुकेश के खिलाफ इस तरह से खेलेंगे जैसे कि उनका सामना कमजोर खिलाड़ियों में से एक से हो रहा हो। हालांकि गुकेश ने रैपिड वर्ग में दमदार प्रदर्शन किया और कार्लसन को मात दी। टूर्नामेंट में दोनों शतरंज दिग्गजों के बीच निर्धारित तीन मुकाबलों में से ये पहला मैच था। अब शेष मुकाबले ब्लिट्ज प्रारूप में खेले जाएंगे। बता दें कि रैपिड वर्ग में जीत के लिए दो जबकि ब्लिट्ज में जीत के लिए एक अंक दिया जाता है।

ये भी पढ़ें :  सिमरन ने महिलाओं की 200 मीटर टी12 फाइनल में कांस्य पदक जीता

इससे पहले गुकेश ने दिन की शुरुआत डुडा के खिलाफ हार से की लेकिन फिर उन्होंने फ्रांस के अलीरेजा फिरौजा को पराजित करके हमवतन आर प्रज्ञानानंदा को भी शिकस्त दी। इससे उनके संभावित छह में से चार अंक हो गए।

इससे पहले भारतीय ग्रैंडमास्टर और मौजूदा विश्व चैंपियन डी गुकेश ने नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट में पूर्व विश्व चैंपियन मैग्नस कार्लसन को उनके ही देश में हराया था। र्नोवे शतरंज टूर्नामेंट में यह दूसरी बार था, जब किसी भारतीय खिलाड़ी ने क्लासिकल प्रारुप में विश्व चैंपियन कार्लसन को मात दी हो। इससे पहले आर. प्रग्गनानंदा ने इसी टूर्नामेंट में कार्लसन को हराया था।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment