वर्ल्ड मार्डन पेन्टाथ्लॉन चैम्पियनशिप 2024 इजिप्ट में

भोपाल
वर्ल्ड मार्डन पेन्टाथ्लॉन चैम्पियनशिप 2024 का आयोजन 8 से 14 अक्टूबर इजिप्ट में किया गया। चैम्पियनशिप में खेल अकादमी के ट्रायथ्लॉन खिलाड़ी यश बाथरे ने खेल का शानदार प्रदर्शन करते हुये 1 रजत और 1 कांस्य सहित कुल 2 पदक अर्जित कर देश और प्रदेश को गौरवान्वित किया। इजिप्ट में आयोजित इस मार्डन पेन्टाथ्लॉन चैम्पियनशिप में खेल अकादमी के खिलाड़ी यश बाथरे ने ट्रायथ्ले टीम इवेन्ट में रजत और बाईथ्ले टीम इवेन्ट में कांस्य पदक अर्जित किया।

ये भी पढ़ें :  ग्रीन महा कुंभ बनाने मेला प्राधिकरण ने मेला क्षेत्र को प्लास्टिक मुक्त रखने के प्रयास शुरू कर दिए, नीमच से भेजे जा रहे 4100 थाली, 4100 थैले

खेल मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने दी बधाई
खेल मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने खेल अकादमी के ट्रायथ्लॉन खिलाड़ी यश बाथरे द्वारा अर्जित इस खेल उपलब्धि की सराहना करते हुये बधाई दी है।
उल्लेखनीय है कि यश बाथरे ने वर्ल्ड कप में 2 पदक जीतकर इतिहास रचा है। यह पहला अवसर है जब म.प्र. राज्य ट्रायथ्लॉन अकादमी भोपाल के किसी खिलाड़ी ने 2 पदक अर्जित किये हैं। यश बाथरे 4 वर्षों से म.प्र. राज्य ट्रायथ्लॉन अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक केप्टन मनोज झा के मार्गदर्शन में प्रशिक्षणरत् है।

ये भी पढ़ें :  तरुणाई को ऊर्जस्व बनाये रखने 'स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन' का शुभारंभ विवेकानंद जयंती से : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment