Gmail पासवर्ड भूलने की चिंता खत्म, Google लाया सेल्फी वीडियो फीचर

Google के जीमेल का पासवर्ड भूल गए हैं और उसपर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या फोन रिकवरी पास में नहीं है. ये एक बड़ी मुश्किल साबित हो सकती है. लोगों की परेशानी खत्म करने के लिए गूगल अब एक नए फीचर लेकर आया है, जिसका नाम सेल्फी वीडियो है.

सेल्फी वीडियो की मदद से यूजर्स को एक शॉर्ड वीडियो रिकॉर्ड करना होगा. फिर उस वीडियो से जीमेल यूजर्स अपनी ऑथेंटिसिटी को साबित कर पाएगा और पासवर्ड भी रिकवर कर पाएगा. इसकी जानकारी खुद गूगल ने ब्लॉगपोस्ट पर दी है.

ये भी पढ़ें :  चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के हाई फ्रीक्वेंसी इंडिकेटर्स के मुताबिक, भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है

गूगल के मुताबिक, सेल्फी वीडियो उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है, जो यूजर्स अपने जीमेल का दोबारा एक्सेस हासिल करना चाहते हैं. पासवर्ड रिकवरी के दौरान अगर उनके पास स्टैंडर्ड साइन इन ऑप्शन उपलब्ध नहीं है तो वे वीडियो सेल्फी का ऑप्शन चुन सकते हैं.

भविष्य में अगर कोई यूजर अपना जीमेल पासवर्ड भूल जाते हैं और वह अकाउंट को रिकवर करना चाहते हैं. ऐसे में गूगल सेल्फी वीडियो फीचर उन लोगों के लिए बड़े ही काम का साबित होगा.

ये भी पढ़ें :  मनुष्य के 100 कर्मों में 94 पर नियंत्रण: स्वर्ग मार्ग के लिए अंतिम संस्कार में किए जाते हैं विशेष संस्कार

गूगल सेल्फी वीडियो फीचर कैसे काम करेगा?
गूगल का सेल्फी वीडियो फीचर यूज करने के लिए सबसे पहले यूजर्स को सेटअप के दौरान एक शॉर्ट वीडियो रिकॉर्ड करना होगा. गूगल इस वीडियो को सेल्फी कैमरा की मदद से रिकॉर्ड करेगा और एक बार प्रोसेस कंप्लीट करने के बाद वह वीडियो रेफ्रेंस के लिए सेव हो जाएगा.

एक बार रेफ्रेंस वीडियो सेव होने के बाद आगे जब भी Forget Password चुनेंगे या स्टैंडर्ड मैथेड से साइनइन नहीं कर पाएंगे, तो गूगल उसके बाद एक वीडियो रिकॉर्ड करने की सुविधा देगा, जो गूगल अकाउंट को ऑथेंटिकेट करने का करेगा.

ये भी पढ़ें :  शाहरुख बोले – ‘दीपिका हैं तो रोमांस होगा ही’, 5वीं बार साथ नजर आएगी हिट जोड़ी

गूगल ने बताया है कि सेल्फी वीडियो के दौरान यूजर्स को अपना लाइव वीडियो रिकॉर्ड करना होगा. इसमें फोटो या पहले रिकॉर्डेड वीडियो का इस्तेमाल नहीं किया कर पाएंगे.

डीपफेक को भी पकड़ सकेगा ये फीचर
गूगल ने बताया है कि इस नए वीडियो ऑथेंटिकेशन के अंदर मल्टीपल सिक्योरिटी लेयर होती हैं. यह सिर्फ रियल वीडियो को ही ऑथेंटिकेट करेगा और डीपफेक वीडियो को भी पहचान सकेगा.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment